Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम सदर बाजार में दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले मालिक पर ही केस दर्ज

Updated on Sunday, February 13, 2022 18:49 PM IST

-पुलिस पर अवैध कब्जा करने वाले से मिलीभगत का आरोप
गुरुग्राम। शहर के सदर बाजार में एक दुकानदार ने अपनी दुकान व मकान पर उसके भतीजे द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडि़त ने पूर्व में भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस मिलीभगत करके कब्जा दिलाने का प्रयास कर रही है।


पुलिस को दी शिकायत में राजीव जैन पुत्र नेमचंद जैन निवासी सेक्टर-15 पार्ट-1 ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले शादी समारोह में गुरुग्राम से बाहर गए थे। वह अपने भतीजे सम्यक जैन को दुकान पर छोड़कर गए थे। जब वह वापस आए तो स्थिति उलट थी। सम्यक जैन ने दुकान पर कब्जा करने की नीयत से ताला लगा दिया और सीसीटीवी की फुटेज डिलीट कर दी। रविवार को राजीव जैन अपने परिवार के साथ दुकान पर अपने भतीजे से इस विवाद को सुलझाने के लिए बात करने गए थे, वहां पर सम्यक जैन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सम्यक जैन ने राजीव जैन की पत्नी के साथ भी बदसलूकी की। इस मामले में पीडि़त राजीव जैन ने शहर पुलिस थाना में सम्यक जैन के शिकायत दी। शाम को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। राजीव जैन का कहना है कि रजिस्ट्री, फर्म, बिजली बिल, हाउस टैक्स आदि वैद्य कागजात उसके नाम हैं। इसके बावजूद भी उसका भतीजा सम्यक जैन कब्जा करना चाहता है। राजीव जैन का आरोप है कि पुलिस ने उसके भतीजे से मिलीभगत करके दुकान पर अवैध रूप से कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है।


वहीं इस मामले में सम्यक जैन ने भी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुकान के मालिक राजीव जैन पर आम्र्स एक्स समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। राजीव जैन का कहना है कि पुलिस द्वारा सम्यक जैन से मिलीभगत करके इस तरह की धाराएं लगाकर दुकान सम्यक जैन के नाम कराने का प्रयास है। पुलिस ने इस मामले में कोई जांच-पड़ताल नहीं की। वह बार-बार असल मालिक होने का हवाला देता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी कुछ नहीं सुनी। राजीव जैन ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि वे इस मामले में उचित जांच कराएं और आरोपी सम्यक जैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
------------------------------------------

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X