Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम नाम चर्चा घर में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे डा. संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा

Updated on Monday, February 07, 2022 18:33 PM IST

-21 दिन की फरलो मिलने की सूचना के बाद से ही नाम चर्चा घर के बाहर कर दी गई सुरक्षा कड़ी
-सायं 04:55 बजे नाम चर्चा घर पहुंचे डा. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी
-परिवार के सभी सदस्य भी सिरसा से गुरुग्राम नाम चर्चा घर में पहुंचे

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। पहली बार 21 दिन की फरलो मिलने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डा. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा रोहतक से सीधे गुरुग्राम पहुंचे। यहां साउथ सिटी-2 स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर (सत्संग घर) में उनका काफिला सायं 04:55 बजे यहां पहुंचा। नाम चर्चा घर में शाही परिवार के सदस्य माता जी, बेटियां, दामाद और बच्चे भी पहुंचे।

(MOREPIC1)

गुरुग्राम स्थित साउथ सिटी-2 में नाम चर्चा घर के बाहर खड़ी पुलिस की गाडिय़ां।

डेरा प्रमुख डा. संत गुरमीत राम रहीम सिंह के गुरुग्राम आगमन की सूचना के साथ ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस को पहले से ही मैसेज पहुंच गया था कि डेरा प्रमुख सड़क मार्ग से रोहतक से सीधे गुरुग्राम पहुंचेंगे। करीब एक दर्जन गाडिय़ों के काफिले के साथ सफेद रंग की फॉच्र्यूनर कार में सवार होकर वे यहां नाम चर्चा घर में पहुंचे। पहले से ही यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। भारी पुलिस बल की तैनाती नाम चर्चा घर व इसके आसपास के क्षेत्रों में रही। नाम चर्चा के आगे से जाने वाली सड़क पर पुलिस का पहरा रहा। संत गुरमीत सिंह जी के आने से घंटों पहले ही किसी को भी नाम चर्चा घर के निकट आने-जाने की इजाजत नहीं थी। पुलिस ने यहां बैरिकेट लगा रखे थे।

(MOREPIC2)

नाम चर्चा घर में पहुंचे शाही परिवार के सदस्यों की गाडिय़ां।


दर्शनों को पहुंची साध-संगत
संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के गुरुग्राम आने की सूचना के साथ ही यहां साउथ सिटी-2 नाम चर्चा घर में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते किसी भी श्रद्धालु को अंदर जाने की इजाजत पुलिस प्रशासन ने नहीं दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पहले ही नाम चर्चा घर में सुरक्षा उपकरणों के साथ सुरक्षा का जायजा लिया। वहां रहने वाले जिम्मेदारों को ही अंदर रहने दिया गया। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दूर ही रखा गया।

 

Readers' Comments
Arshveer singh 1/3/2024 5:57:00 PM

Thanks for your lovely wish And make my birthday special❤️

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X