Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय व राज्य के राजमार्गों पर भारी वाहनों के लिए एक लेन ड्राइविंग को दुरूस्त किया जाएगा:विज

Updated on Saturday, December 11, 2021 23:18 PM IST


चंडीगढ़, 8 दिसंबर। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय मार्गों व राज्य के राजमार्गों पर भारी वाहनों के लिए एक लेन ड्राइविंग को दुरूस्त किया जाएगा ताकि छोटे व मध्यम वाहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और धुंध में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सकें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में अगले साल एक अप्रैल तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगें।
विज बुधवार को चंडीगढ़ में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा में से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गो पर भारी वाहनों जैसे कि ट्रक इत्यादि की ड्राइविंग को एक लेन ड्राइविंग हेतु सुनिश्चित किया जाए यदि कोई भारी वाहन चालक अपने वाहन को निर्धारित की गई लेन में नहीं चलाता है तो उसका चालान काटा जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर कई बार भारी वाहन चालक अपने वाहनों को नो-पार्किंग एरिया में खड़ा कर देते हैं और धुंध होने की वजह से पीछे आ रहे वाहन टकरा जाते हैं जिससे जान व माल की हानि होती है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी भारी वाहन नो-पार्किंग एरिया या जोन में न खड़ा हो।
गृह मंत्री ने ट्रैफिक पुलिस की आईजी राजश्री सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि भारी वाहन निर्धारित किए गए स्थानों में ही खडें हों तथा राजमार्गों पर ट्रैफिक से संबंधित विभिन्न चिन्हों के बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों। श्री विज ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि देश के सबसे व्यवस्तम हाइवे में से एक अंबाला से दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहन निर्धारित लेन में नहीं चलते है इसलिए संबंधित जिलों के अधिकारियों जैसे पुलिस अधीक्षक इत्यादि को निर्देश जारी करें कि वे अपने-अपने संबंधित जिलों में लेन ड्राइविंग को सुनिश्चित किया जाए।
विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 1 अप्रैल तक राज्य के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं, इस पर, पुलिस अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि इस कवायद को पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन के मार्फत करवाया जाएगा और इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर दिया गया है और टेंडर की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा तथा यह टेंडर ई-टेंडर होगा। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि हाइब्रिड स्मार्ट सिटी प्रौजैक्ट के तहत भी शहरों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का कार्य किया जाएगा, इस पर मंत्री ने कहा कि शहरों में लगने वाले कैमरे के कार्यों के तहत पहले प्राथमिक तौर पर विशेष स्थानों को चिन्हित किया जाए जैसे कि शहर का एंट्री व एक्जीट प्वााईंट, रेलवे स्टेशन, बस अडडा, मार्किट इत्यादि में इन कैमरों को स्थापित करने के लिए एक योजना तैयार की जाए ताकि अपराध को कम किया जा सकें और अपराधिक घटनाओं अंकुश लग सकें।
 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X