Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

रोडवेज के बेड़े में शामिल की जा रही नई बसें:मूलचंद

Updated on Wednesday, November 24, 2021 22:53 PM IST



चंडीगढ़, 22 नवम्बर। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग को निरंतर मजबूत करने के साथ-साथ जनता की सेवा के उद्देश्य से इसे और अधिक पारदर्शी भी बनाया जा रहा है। रोडवेज यूनियन भी अगर विभाग को मजबूत बनाने में आगे आएंगी और सहयोग करेंगी, तो निसंदेह परिवहन विभाग लोगों को अच्छी यातायात सेवा की देने में और अधिक समर्थ बनेगा। रोडवेज विभाग को मजबूत बनाने के लिए अभी हाल ही में 809 रोडवेज बसों की खरीद की गई है तथा आने वाले समय में 500 और नई बसें खरीदी जाएंगी।
परिवहन मंत्री ने यह बात सोमवार को हरियाणा परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा निवास में आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने बैठक में कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा रखी गई मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उनका जल्द समाधान करने का आश्वसान दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग निरंतर कर्मचारियों के हित में फैसले ले रहा है। अब कर्मचारियों को पिछले वर्षों का बोनस दिया जाएगा। साथ ही, उनकी वर्दी की मांग को भी जल्द पूरा करने के लिए अधिकरियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में पिछले दिनों 2 हजार 500 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारी यूनियनों की समय-समय पर अधिकतर मांगों को पूरा किया जाता रहा है तथा यूनियनों की ओर से आने वाले सुझावों पर भी सकारात्मक रूप से विचार-विमर्श कर उन्हें लागू किया जाता है। कर्मचारी परिवहन विभाग की रीढ़ हैं और विभाग को उनके हित में फैसले लेने में कोई संकोच भी नहीं है। उन्होंने यूनियन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे इस बात को मन से निकाल दें कि विभाग को निजीकरण की ओर ले जाया जा रहा है, बल्कि विभाग में निरंतर नई भर्ती करने व नई बसें खरीदकर विभाग को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।
उन्होंने सभी यूनियन के पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि वे अलग-अलग यूनियन न बनाकर एक ही यूनियन बनाएं और यह यूनियन जाति, समुदाय व धर्म के आधार पर न बनाई जाएं। इस मीटिंग में परिवहन मंत्री के आव्हान पर सभी अधिकतर कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने यूनियन के चुनाव करवाने की बात पर सहमति जताई।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X