Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले: अमित शाह को जेल भेजना चाहती थी कांग्रेस, देख लो- हम कहां, आप कहां?

Updated on Tuesday, October 17, 2017 09:56 AM IST

गुजरात,16 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) गुजरात गौरव यात्रा के दौरान गांधीनगर में विशाल जनमसूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो वे लोग हैं जो वशंवाद की राजनीति में विश्वास करते हैं, जबकि दूसरी तरफ वे लोग हैं जो अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलने में भरोसा दिखाते हैं। जीएसटी के फैसले पर कांग्रेस के विरोध को निशाने पर लेते हुए मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस जीएसटी के फैसलों में बराबर की साझीदार थी। उन्हें जीएसटी पर झूठ नहीं फैलाना चाहिए।’ मोदी के मुताबिक, कांग्रेस ने उन्हें निशाना बनाने के लिए अमित शाह को जेल भेजने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘मुझे जेल में डालने के लिए आपने तय किया था कि जब तक अमित शाह को जेल में नहीं डालेंगे, मोदी तक पहुंच नहीं पाएंगे। आज देख लीजिए सच कैसे उभर कर सामने आ गया। हम कहां हैं और आप कहां हैं?’ पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास विरोधी राजनीति की है लेकिन बीजेपी विकास की राजनीति करती है। गुजरात गौरव सम्मलेन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने न केवल विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, बल्कि अपने सिपहसालार और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जमकर तारीफ की। मोदी ने बीजेपी द्वारा केंद्र और राज्य में किए गए काम भी गिनाए। बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि तमाम मुश्किलों और यातनाओं को सहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामने से नेतृत्व किया है। वहीं, अमित शाह की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी के नतीजों से देश हैरान था, उन्होंने कह दिया था कि अमित शाह चुनाव के मैन ऑफ द मैच हैं। उन्होंने अमित शाह को ‘गुजरात की धरती का संतान’ बताया। हालिया यूपी चुनाव के नतीजों का भी मोदी ने जिक्र करते हुए कहा कि किसी को अनुमान नहीं था कि बीजेपी के पक्ष में ऐसे नतीजे जाएंगे। मोदी के मुताबिक, इन नतीजों के आने के बाद राजनीतिक पंडितों ने मान लिया कि विपक्ष को 2019 की चिंता छोड़कर अगले आम चुनाव की तैयारियां करनी चाहिए। पीएम ने कहा, ‘जब जब गुजरात का चुनाव आता है, उनको बुखार ज्यादा आता है। इस परिवार के आंख में गुजरात हमेशा चुभता रहता था। सरकार बल्लभ भाई पटेल के साथ इस परिवार ने कैसा बर्ताव किया, ये सभी जानते हैं।’ मोदी ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में डालने के लिए कांग्रेस ने कैसे-कैसे साजिश किए। मोदी ने कांग्रेस को विकास के नाम पर चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X