Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

वैश्य समाज जेब में नहीं, प्रगति का अगुवाः अग्रवाल वैश्य समाज

Updated on Monday, November 15, 2021 14:12 PM IST

-बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बयान से अग्रवाल वैश्य समाज में है रोष
-वैश्य समाज पर कटाक्ष करने वाले नेता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग

नई दिल्ली, 15 नवम्बर 2021ः अग्रवाल वैश्य समाज भले ही सरल स्वभाव व सीधेपन का परिचायक है। यह समाज किसी की जेब में नहीं है, बल्कि प्रगति का अगुवा है। यह वह समाज है, जिसने आजादी से लेकर अब तक देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। यह बात अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव के उस बयान पर प्रतिक्रिया में कही है, जिनमें उन्होंने बनिया को अपनी जेब में रखने की बात कही।

नई दिल्ली के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करना नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही यह पूरे वैश्य समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि शांत समाज को कमजोर ना समझा जाए। जिस भी नेता ने वैश्य समाज के बारे में गलत तरीके से टिप्पणी की है, भविष्य में उसका पतन निश्चित है। श्री बुवानीवाला ने कहा कि बीजेपी ऐसे नेताओं को पार्टी से तुरंत प्रभाव से निष्कासित करे। साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को देश-दुनिया में रह रहे वैश्य समाज के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 220 मिलियन की आबादी वाले वैश्य समाज का देश के हर कार्य में बहुत बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतवर्ष में जो व्यापार हो रहा है, उसका लगभग 80 फीसदी व्यापार वैश्य समाज चला रहा है।

राजनीति में सक्रिय भूमिका में है वैश्य समाजः मुदित अग्रवाल
वैश्य नेता मुदित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वैश्य समाज के लोग पहले राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। जब से देश आजाद हुआ है, करीब 80 सांसद इस समाज से आते थे। राजनीति के नैतिक पतन के कारण ही वैश्य समाज ने अपने को राजनीति से किनारा किया। वैश्य समाज इतना मजबूत है कि राजनीति की दशा और दिशा तय करता है। हमारे पास वोट और नोट दोनों है। नोटों से देश को आर्थिक मजबूती दे रहे हैं। वोटों से राजनीतिक दलों को मजबूती।

आजादी से आधुनिक भारत निर्माण में हम रहे हैं अगुवाः संतोष मंगल
वैश्य नेता संतोष मंगल ने कहा कि देश की आजादी में वैश्य समाज से ही महात्मा गांधी जी, लाला लाजपत राय जी समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानी काम कर रहे थे। उस दौर में भी वैश्य समाज की भूमिका रही। दिल खोलकर राजस्व दिया। वैश्य केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि एक संस्कति है। जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति दोनों सिखाई है। शिक्षा से लेकर उद्योग तक, रोजगार से लेकर लॉजिस्टिक तक अनगिनत वैश्य लोगों ने आधुनिक और प्रगतिशील भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैश्य हमेशा गरीबों, बीमारों, वंचितों, पूर्वाग्रहों के शिकार लोगों के लिए आशा की किरण रहा है। केवल दान से नहीं, बल्कि उन सिद्धांतों के कारण जैसे सहिष्णुता और अवसर, मानवीय गरिमा और न्याय।

67 फीसदी राजस्व अकेले वैश्य समाज काः अभय जैन
अग्रवाल वैश्य समाज के गुडगांव लोकसभा अध्यक्ष अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि करीब 67 फीसदी राजस्व अकेले अग्रवाल वैश्य समाज से केंद्र व प्रदेश की सरकारों को आता है। धर्मार्थ गतिविधियों में यह समाज 82 फीसदी का योगदान देता है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राष्ट्र के विकास, निर्माण में वैश्य समाज का कितना योगदान है। इस समाज के बिना राष्ट्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में नैतिकता का पतन हो रहा है। वैश्य समाज इसे रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X