Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कमाए गए 99 हजार जेल में दान कर 1417 द‍िन बाद बाहर आए आरुष‍ि के माता-प‍िता

Updated on Tuesday, October 17, 2017 09:56 AM IST

दिल्ली,16 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : आरुषि-हेमराज की हत्या के आरोप में पिछले चार साल से जेल में बंद डॉ. राजेश तलवार और नूपुर तलवार सोमवार हो रिहा गए। तलवार दंपति ने 1417 दिन डासना जेल में काटे हैं, इस दौरान दोनों ने कुल 99 हजार रुपए काम करके कमाए हैं। राजेश तलवार जेल में अधिकारियों और कैदियों के दांतों का इलाज करते थे। वहीं नूपुर बच्चों और महिलाओं को पढ़ाती थीं। जिसके बदले में हर एक ने 49500 रुपए कमाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल से रिहा होने से पहले तलवार दंपति ने जेल में कमाए पैसों को कैदियों के कल्याण के लिए दान दे दिए। बता दें, हाई कोर्ट ने सबूतों का अभाव का हवाला देकर तलवार दंपति को आरुषि-हेमराज हत्याकांड में बरी कर दिया था। सोमवार को हाईकोर्ट ने उनके जेल से रिहाई के ऑर्डर जारी किए थे।  डासना जेल से रिहा होने से एक दिन पहले रविवार को तलवार दंपति ने अपने साथी कैदियों के साथ मुलाकात करने में अपना वक्त बिताया। इसके साथ ही जेल अस्पताल में दांतों का इलाज कराने के लिए मरीजों की संख्या भी काफी थी। राजेश तलवार आम दिनों में अस्पताल 9 बजे पहुंचते थे, लेकिन रविवार के दिन सुबह आठ बजे ही पहुंच गए थे और उन्होंने कैदियों का इलाज करना शुरू कर दिया। इसके अलावा नूपुर ने जेल के मंदिर में जाकर रविवार सुबह नाश्ते से पहले पूजा की। बता दें, चर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए तलवार दंपत्ति को बरी कर दिया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने तुरंत नूपुर तलवार और राजेश तलवार को जेल से रिहा करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने माना है कि जांच में कई खामियां हैं। ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट भी इतनी कठोर सजा नहीं देता है। तलवार दंपत्ति साल 2013 से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। उन्हें गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने इस हत्याकांड का दोषी करार देते हुए दोनों को उम्रकैद सुनाई थी। इसके बाद उनके वकीलों ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। तलवार दंपत्ति के वकील तनवीर अहमद ने तब सीबीआई कोर्ट के 204 पन्नों के फैसले पर उंगली उठाई थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X