Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

संगीत सोम को ओवैसी का जवाब: गद्दारों ने लाल किला बनवाया, क्‍या मोदी तिरंगा फहराना छोड़ देंगे?

Updated on Tuesday, October 17, 2017 09:55 AM IST

उत्तर प्रदेश ,16 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) सरधना से विधायक संगीत सोम के रविवार को ताज महल पर दिए गए बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि गद्दारों ने लाल किला भी बनवाया था। क्या मोदी वहां तिरंगा फहराना बंद कर देंगे? क्या मोदी पर्यटकों से ताज महल न जाने के लिए कहेंगे? सोम ने इससे पहले मेरठ में हुए एक कार्यक्रम में कहा था, “उत्तर प्रदेश में ऐसी एक निशानी, जिसे नहीं कहना चाहिए। बहुत लोगों को बड़ा दर्द हुआ कि आगरा का ताज महल ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया। कैसा इतिहास, कहां का इतिहास, कौन सा इतिहास? क्या वह इतिहास कि ताज महल बनाने वाले ने अपने बाप को कैद किया था? क्या वह इतिहास कि ताज महल बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान से सभी हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था? ऐसे लोगों का नाम अगर आज भी इतिहास में होगा, तो यह दुर्भाग्य की बात है और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि इतिहास बदला जाएगा।”
ओवैसी ने इसी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए पूछा, “गद्दारों” ने ही लाल किला बनवाया था। क्या मोदी वहां तिरंगा फहराना बंद कर देंगे? क्या मोदी और योगी घरेलू और विदेशी पर्यटकों को ताज महल न जाने के लिए कहेंगे?

“Traitors”also build Red Fort will MODI stop hoisting Tiranga ?Can MODI & YOGI tell domestic & foreign tourist not to visit TAJ MAHAL? http://t.co/3dyDsv7b4e

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi)

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब यह ऐसा बोलते हैं, तो उनका घमंड और इतिहास के प्रति अज्ञानता दिखती है। ताज अगर गद्दारों का प्रतीक है, तो मोदी जी लाल किले क्यों जाकर झंडा फहराते हैं। यह सरकार इतिहास को लेकर अंधी हो गई है। यही बात है तो यूनेस्को को बोलिए कि ताज को विरासतों की सूची से हटा दें। यहां तक कि उन्हें विज्ञापन निकालना चाहिए कि अगर भारत आएं, तो ताज देखने न जाएं क्योंकि यह गद्दारी का प्रतीक है।

क्या है पूरा मामला-
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने कुछ दिनों पहले एक सूची जारी की थी। उसमें राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों के नाम थे। लेकिन हैरान करने वाली थी कि उसमें ताज महल का नाम नहीं था, जिस पर खूब हो-हल्ला हुआ था। सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक आलोचना और सवाल-जवाब का दौर हुआ। भाजपा विधायक संगीत सोम ने उसी को लेकर विवादित बयान दिया और अब फिर से यह मामला गर्मा गया है।


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X