Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

न्यू चण्डीगढ में अब्राजो ने जीते दिल और मैडल

Updated on Sunday, October 31, 2021 19:55 PM IST


चण्डीगढ। शौक की कोई कीमत नहीं होती और शौक घुड़सवारी का हो तो क्या कहने... न्यू चंडीगढ़ में तीन दिन चले हॉर्स शो में शगल की दीवानगी देखने को मिली। एक से एक घोड़ा इस शो में देखने को मिला। देश भर के कई राज्यों से आए घोड़ों ने इस शो में अपनी रफ्तार और छलांग से लोगों को अपना मुरीद बना लिया। 
अलबत्ता इस पूरे हॉर्स शो में मोदी घुड़सवारी केंद्र का घोड़ा अब्राजो छाया रहा।जर्मन हनोवेरियन ब्रीड के घोड़े अब्राजो ने मेडलों के साथ-साथ सबका दिल भी जीत लिया। अब्राजो ने ओपन टॉप स्कोर कैश प्राइज इवेंट और ओपन जम्पिंग कैश प्राइज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किए। 
(SUBHEAD)
अब्राजो के राइडर अभिषेक चौपड़ा में शानदार घुड़सवारी का नमूना पेश किया। 
अब्राजो की खासियतों को जानने के लिए लोग उत्सुक दिखे। लगभग 6 फुट ऊंचा यह घोड़ा बाकमाल है। इस घोड़े पर सवार अभिषेक चोपड़ा ने इसकी खुराक और खासियत बताई, जिसे जानकर कोई भी दंग रह जाए। अब्राजो जर्मन से आयात किया गया है। इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। यह सेब, केले, अमरूद के साथ-साथ तमाम दूसरे फल खाता है और गाजर इसको सबसे ज्यादा पसन्द है। जब दौड़ के बाद खुश्की आती है तो सेब ही इसका प्रिय भोजन है। एक सेब बुड़कते ही यह तरोताजा हो जाता है। 
इस घोड़े की खुराक का रोजाना का खर्च औसतन 4 हजार रुपए है। इस घोड़े की कनसेरियाँ बड़ी आकर्षक हैं और एक आहट के साथ ही उन्हें बड़ी फुर्ती से गोलाई में घुमाता है। यह घोड़ा मोदी ग्रुप की डायरेक्टर पीया मोदी का है।
(MOREPIC1) 
पीया मोदी ने बताया कि उन्होंने मेरठ के पास 60 एकड़ में आधुनिक घुड़सवारी केंद्र बनाया है और उनके अस्तबल में फिलहाल देसी-विदेशी नस्ल के 20 घोड़े हैं। अब्राजो उनमें से एक बेहद फुर्तीला घोड़ा है। पीया मोदी का कहना है कि अभी जर्मन ब्रीड के और भी घोड़े अस्तबल में शामिल किए जाएंगे। उनका कहना है कि घुड़सवारी भविष्य का खेल है। भारत में घुड़सवारी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। युवा इसमें अपना करियर बना सकते हैं। 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X