Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

महंगाई से आम आदमी बेहाल,खट्टर अपनी सरकार को बता रहे कमाल

Updated on Sunday, October 31, 2021 19:32 PM IST


करनाल। हरियाणा में मनोहर-दुष्यंत की गठबंधन सरकार प्रदेश के इतिहास में सबसे नाकारा सरकार साबित हुई है जिसने पिछले सात साल में हरियाणा को विकास के मामले में 70 साल पीछे धकेल दिया है। हरियाणा की इस सरकार को आने वाले वर्षों में किसानों पर अत्याचार करने, बेरोजगारों के साथ नौकरियों के नाम पर मजाक करने के लिए याद किया जाएगा।

यह बात आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का विभाग नीति आयोग भी मनोहर सरकार को कई मोर्चों पर फेल करार दे चुका और प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री किस आधार पर अपनी सरकार को कमाल-बेमिसाल बताकर जश्न मना रहे हैं।

(SUBHEAD)
मनोहर सरकार के सात साल पूरा होना जश्न मनाने का नहीं बल्कि प्रदेशव्यापी शर्म का विषय है। पिछले सात सालों में 32 बार पेपर लीक हुए हैं। इस सरकार की कोई भी भर्ती सिरे नहीं चढ़ी है। महिलाओं के साथ होने वाली अपराधिक घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले पचास सालों में भाजपा-जजपा पहली ऐसी सरकार है जिसने पुलिस थानों में डीएपी बंटवाई है और बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को चूल्हा चौका छोड़ डीएपी के लिए कतारों में लगने को मजबूर किया है। इस अवसर आप के जिला अध्यक्ष महेंद्र राठी, पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष प्रितपाल खेड़ा समेत कई नेता मौजूद थे।
बाक्स---
गुजरात मॉडल फेल अब चलेगा दिल्ली मॉडल
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में गुजरात मॉडल लागू करने का काम किया है। जिसे हरियाणा की जनता ने खारिज कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार द्वारा लागू किए गए शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को राजधानी की जनता ने स्वीकार कर लिया है। अब पूरे देश में यही मॉडल चलेगा।

आप कर रही संगठन को मजबूत
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ.सुशील गुप्ता के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है।

 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X