Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा विधान सभा मनाएगी अमृत महोत्सव

Updated on Tuesday, October 26, 2021 22:33 PM IST

चंडीगढ़, 26 अक्तूबर

 

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के निमित्त हरियाणा विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू करेंगे। इस सिलसिले में विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति आवास पर उनसे मुलाकात की। नायडू ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

 

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस सत्र के दौरान 2 प्रमुख विषय रहेंगे। पहला ‘लोकतंत्र में विधायक और विधायिका की भूमिका’ और दूसरा विषय ‘सार्वजनिक धन का सदुपयोग और जवाबदेही’ रहेगा। गुप्ता ने बताया कि अगले चंद दिनों में उपराष्ट्रपति से चर्चा कर विशेष सत्र के लिए दिन तय कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय ने विशेष सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में देश के आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस सिलसिले में देश भर में आजादी के आंदोलन को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी प्राप्त हुई है। इसलिए उन वीरों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना होगा। इसके साथ ही हमें यह भी मूल्यांकन करना होगा कि 75 साल की यात्रा में हम कहां पहुंचे हैं। देश के विकास की दशा और दिशा की समीक्षा करना जरूरी है।

 

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों का स्मरण करवाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अमृत महोत्सव के निमित्त आयोजित होने वाले विधान सभा के विशेष सत्र के विषयों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में ही हम सभी की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके बावजूद समय और परिस्थितियों में सतत परिवर्तन के कारण इन सबको अद्यतन करना भी जरूरी है। इसलिए इस विशेष सत्र के दौरान इन विषयों पर व्यापक चर्चा हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X