Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मनोहर सरकार के सात साल पूरे पर हुड्डा ने पूछे सात सवाल

Updated on Tuesday, October 26, 2021 22:29 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा की मनोहर सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए सात सवाल किए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि करनाल से शुरू हुआ ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम अब 14 नवंबर को जींद में होगा।
हुड्डा ने कहा कि इस सरकार के सात साल का कार्यकाल विफलताओं से भरा पड़ा है। गठबंधन सरकार के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि वादे के मुताबिक न ही 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन दी गई, न किसानों को स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक एमएसपी दी, न एमएसपी का कानून बनाया, न शराब के ठेकों को गांव से बाहर निकाला, न प्रतियोगी परीक्षाओं में ग्रामीण बच्चों को 10 अंक अतिरिक्त दिए, न पंजाब के समान कर्मचारियों को वेतनमान दिया, न पुरानी पेंशन स्कीम लागू की।  
हुड्डा ने कहा कि सात साल के दौरान इस सरकार में प्रदेश को कोई बड़ी परियोजना, कोई बड़ा उद्योग या संस्थान नहीं मिला। न ही कोई पावर प्लांट लगाया गया, ना कोई मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाई गई। बावजूद इसके, सरकार ने प्रदेश को करीब ढाई लाख करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिन घोटालों की खानापूर्ति के लिए जांच करवाई गई, उनकी रिपोर्ट को भी सरकार दबाकर बैठ गई है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी व गठबंधन सरकार ने किसानों को दयनीय स्थिति में पहुंचा दिया है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 100-100 गज के प्लॉट देने की स्कीम को बंद कर दिया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X