Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कैंसर व एचआईवी पीडि़तों को अगले माह पेंशन देने की तैयारी

Updated on Sunday, October 17, 2021 12:55 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कैंसर व एचआईवी पीडि़तों को पेंशन देने की तैयारी कर ली है। इस योजना को हरियाणा दिवस के अवसर अथवा मनोहर सरकार के सात साल पूरे होने पर लागू किया जा सकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग से फाइनल रिपोर्ट मांग ली है। जिसके आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने करीब दो साल पहले कैंसर तथा एचआईवी पीडि़तों को मासिक पेंशन देने का ऐलान किया था।

(SUBHEAD)
जिसे लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से दोनों बीमारियों से संबंधित लोगों का ब्यौरा मांगा गया। इस बीच कोरोना के चलते प्रदेश में सभी गतिविधियां बंद हो गई। कोरोना की पहली लहर समाप्त होने के बाद दूसरी लहर शुरू हो गई। जिसके चलते प्रदेश में कैंसर रोगियों तथा एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या में बदलाव हो गया।
कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने के बाद सरकार ने अब कैंसर रोगियों तथा एचआईवी पीडि़तों को पेंशन देने की तैयारी कर ली है। हरियाणा की मनोहर सरकार के 27 अक्टूबर को सत्ता के सात साल पूरे हो रहे हैं। एक नवंबर को हरियाणा दिवस भी है। ऐसे में प्रदेश सरकार पेंशन भोगियों में दो नई श्रेणियों को शामिल करने की तैयारी कर ली है।
इस योजना को लागू करने में बड़ा पेंच यह है कि प्रदेश में इन दोनों बीमारियों से संबंधित ज्यादातर लोग जिला अस्पतालों में जाने की बजाए पीजीआई रोहतक तथा जयपुर, दिल्ली व गुरुग्राम के निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। जिसके चलते सरकार को इनकी वास्तविक जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है।

(MOREPIC1)

हरियाणा सरकार द्वारा कैंसर रोगियों तथा एचआईवी पीडि़तों को सामान्य श्रेणी के पेंशन भोगियों की तर्ज पर ही पेंशन दी जाएगी। प्रदेश में इस समय अन्य श्रेणियों को 2500 रुपये प्रति माह पेंशन मिल रही है। इसी प्रकार इन दोनों श्रेणी के लोगों को पेंशन दी जाएगी। भविष्य सरकार पेंशन वृद्धि के लिए जो फैसला अन्य श्रेणियों के लिए लेगी वही इन पर भी लागू होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कैंसर रोगियों तथा एचआईवी पॉजिटिव को पेंशन देने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाटा सौंपने के बाद इसे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसे लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके हैं।  

ओ.पी. यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X