Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मेवात मॉडल स्कूलों के अध्यापकों को मिलेगा वेतन

Updated on Wednesday, October 13, 2021 23:04 PM IST



चंडीगढ़,13 अक्टूबर। पिछले करीब छह माह से वेतन का इंतजार कर रहे मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ को बहुत जल्द वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने मंगलवार को 10 करोड़ 31 लाख का बजट स्वीकृत कर अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। इस बजट से इसी सप्ताह स्टाफ को बकाया सात महीने में से पांच महीने के वेतन का भुगतान हो सकेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बावजूद मेवात मॉडल स्कूलों को शिक्षा विभाग में समायोजित नहीं किए जाने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए मेवात मॉडल स्कूल्ज इंप्लाइज वैलफेयर एसोसिएशन का शिष्टमंडल सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाक्टर अमित अग्रवाल से मिला।
डाक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि मेवात विकास बोर्ड की 12 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समायोजन के लिए गए निर्णय के आदेश जारी हो चुके हैं और उनके क्रियान्वयन का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। शिष्टमंडल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, मेवात माडल स्कूल्ज इंप्लाइज वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतीश खटाना, महासचिव निसार अहमद व उप प्रधान बिजेंद्र सिंह शामिल थे।
एसोसिएशन ने समायोजन के निर्णय से पहले एमडीए के नियमानुसार जो अनुबंध कर्मचारी नियमित होने के पात्र थे, उनको रेगुलर करने की मांग उठाई। एनपीएस सीएम ने डीसी नूंह को ऐसे कर्मचारियों को रेगुलर करने के केस बनाकर भेजने के के आदेश दिए। कोरोना के कारण मारे गए दो अध्यापकों को एक्स ग्रेशिया रोजगार स्कीम के तहत मृतकों के आश्रितों को नौकरी व अन्य बकाया का भुगतान करने के मामले में अमित अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि बैठक में शिक्षा विभाग में फील्ड में कार्यरत क्लर्क व असिस्टेंट की 30 साल से प्रमोशन न होने व वरिष्ठ सूची अपडेट न होने तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपूर में अनुबंध पर लगे असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन को बढ़ाकर 57700 करने की मांग को उठाया गया। इस संबंध में अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांग ली है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X