Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

ऐलनाबाद का लक्ष्य हासिल करने को जुटेंगे भाजपा नेता

Updated on Wednesday, October 13, 2021 23:01 PM IST




चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व नेता आने वाले दिनों में ऐलनाबाद चुनाव प्रचार में दिखाई देंगे। बुधवार को पंचकूला में हुई प्रदेश परिषद की बैठक के पहले ही सत्र में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंचासीन के समक्ष ऐलनाबाद उपचुनाव का मुद्दा उठा दिया। जिस पर जमकर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने जहां फील्ड से आए हुए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया वहीं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
भारतीय जनता पार्टी की करीब 39 साल बाद बुधवार को पंचकूला में प्रदेश परिषद की बैठक हुई। जिसकी शुरूआत में ही कार्यकर्ताओं में बेहद हलके अंदाज में ऐलनाबाद उपचुनाव का मुद्दा उठा दिया और मंच पर मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व अध्यक्ष एवं ऐलनाबाद प्रभारी सुभाष बराला समेत कई नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की।
भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि अभय चौटाला ने एक साजिश के तहत ऐलनाबाद की जनता पर यह चुनाव थोपा है। उन्होंने इस्तीफा देते समय कहा था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक वह विधानसभा में प्रवेश नहीं करेंगे। धनखड़ ने कहा कि कृषि कानून अभी भी लागू हैं। ऐसे में अभय चौटाला को चुनाव लडऩे का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं को कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी का लक्ष्य ऐलनाबाद को जीतना है। वहां की जनता को इस बात का अहसास करवाया जाए कि उनका विकास सरकार के साथ है और अभय चौटाला ने कभी भी अपने क्षेत्र के लिए बेहतर विधायक साबित नहीं हुए। धनखड़ ने कहा कि अभय का फैसला नीयति करेगी लेकिन भाजपा को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी एकजुटता के साथ प्रचार में ताकत झौंकनी है।
ऐलनाबाद प्रभारी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि ऐलनाबाद में भाजपा की स्थिति बेहतर है। कुछ लोग जानबूझ कर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे हैं। इसका जवाब पार्टी के युवाओं को देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा गांवों में लगातार जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। गांवों के लोग भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रमों के लिए खुद बुला रहे हैं। प्रदेश परिषद की बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता अपने सामथ्र्य के अनुसार ऐलनाबाद में अपने संपर्कों को मजबूत करें और कम से कम एक दिन के लिए वहां जाकर प्रचार में अपनी भूमिका निभाएं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X