Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

रेवाड़ी में एम्स के निर्माण का रास्ता साफ

Updated on Wednesday, October 13, 2021 22:51 PM IST


चंडीगढ़, 13 अक्टूबर। रेवाड़ी जिला के गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परियोजना के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। किसानों को बहुत जल्द भूमि अधिग्रहण की अदायगी की जाएगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ.बनवारी लाल की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों व परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों के प्रतिनिधिमण्डल की संयुक्त बैठक हुई।
मनोहर लाल ने परियोजना के लिए अलग से बजट भी स्वीकृत करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को किसानों की जमीन के लिए भुगतान प्रक्रिया शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों को लेकर किसानों को आपस में सहमति से आगामी प्रक्रिया आरंभ करने की बात कही। उन्होंने परियोजना को लेकर नगर एवं ग्राम आयोजना तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी एक निर्धारित समय अवधि के दौरान सभी आवश्यक कार्यों को पूरा करने तथा किसानों से जुड़े विषय पर काम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में पहुंचे किसानों के प्रतिनिधिमण्डल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया। किसान प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी बात रखी।
प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ.बनवारी लाल का प्रमुख मांगों को स्वीकृति मिलने पर आभार भी व्यक्त किया। क्षेत्र के विकास व प्रमुख मांगों को स्वीकृति मिलने से परियोजना के लिए जमीन देने के लिए अधिकतर किसानों ने सहमति जता दी है।
बैठक में रेवाड़ी के उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों की एक सहकारी समिति दी माजरा को-आपरेटिव मल्टी पर्पज सोसायटी के लिए पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। सरकार के निर्देशों के अनुसार सहायक रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी के एक निरीक्षक की ड्यूटी गांव में लगा दी गई है। परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसान इस सोसायटी के सदस्य होंगे।
इस अवसर पर हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक के. मकरंद पांडूरंग व विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक रमेश चंद्र बिढ़ाण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X