Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

जज से बोला राम रहीम, सामाजिक कार्य किए हैं कुछ तो रहम करो

Updated on Wednesday, October 13, 2021 14:56 PM IST


चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रबंधक रंजीत सिंह हत्याकांड में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने से पहले डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने अपने वकीलों के माध्यम से आठ पन्ने का दया आवेदन दायर कर दिया। जिसमें राम रहीम ने पूर्व में किए सामाजिक कार्यों का हवाला देकर कम से कम सजा दिए जाने की मांग की है। सीबीआई कोर्ट अब इस मामले में 18 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी।
डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्याकांड में सजा सुनाए जाने के लिए पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में आज सुबह अदालत की कार्यवाही शुरू हुई। अदालत की कार्यवाही में गुरमीत राम रहीम  वीडियो कांफ्रैंसिंग से जुड़ा जबकि दूसरे आरोपी कृष्ण लाल, अवतार सिंह, सबदिल और जसबीर सिंह को अदालत में पेश किया गया।
नियमानुसार जज ने दोषियों को केस का ब्यौरा पढक़र सुनाया और बताया कि जांच में किस-किस व्यक्ति को किस-किस आधार पर दोषी करार दिया गया है। जज द्वारा ब्यौरा पेश करने के बाद नियमानुसार दोषियों को सजा सुनाए जाने से पहले अंतिम बार पूछा गया कि क्या वह अपने बचाव में कुछ कहना चाहते हैं।
इसके बाद गुरमीत राम रहीम ने जज को कहा कि वह अपने वकीलों के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते हैं। राम रहीम के वकीलों ने जज के सामने एक आठ पन्नों का दया पत्र रखा। जिस पर राम रहीम के हस्ताक्षर थे। इस बीच लंच टाइम में अदालत की कार्यवाही स्थगित हो गई।
लंच टाइम के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। अदालत में राम रहीम का आवेदन पढक़र सुनाया गया। जिसमें उसने कहा कि वह सफाई अभियान चलाने, सेना के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करने, जरूरतमंद लड़कियों की शादी करने के अलावा पौधारोपण जैसे कार्य करता रहा है। इस पत्र में राम रहीम ने डेरा मुखी की गद्दी पर होते हुए किए गए सभी सामाजिक कार्यों का विवरण दिया। इसके बाद जज ने वीसी से जुड़े राम रहीम से सवाल जवाब किया तो वह रो पड़ा और अपने किए पर पछतावा होने का तर्क देते हुए कहा कि उसे सजा सुनाए जाने से पहले जनहित में किए गए कार्यों को भी देखा जाए। राम रहीम ने अदालत में अपील की कि वह पहले ही दो केसों में सजा काट रहा है। इसलिए उसे कम से कम सजा सुनाई जाए। इसके बाद जज ने रंजीत सिंह हत्याकांड में सजा सुनाने के लिए 18 अक्टूबर का दिन तय किया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X