Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कंकरीट के जंगल के बीच महकेगा ‘ऑक्सीवन’

Updated on Wednesday, October 13, 2021 14:54 PM IST





चंडीगढ़, 12 अक्तूबरl पर्यावरण संरक्षण से संबंधित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नगर वन परियोजना पंचकूला के लिए वरदान साबित होने जा रही है। इस परियोजना के तहत घग्गर किनारे 100 एकड़ भूमि पर ऑक्सीवन विकसित करने का खाका तैयार कर लिया गया है। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को परियोजना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की कंपनी वाप्कोस की ओर से ऑक्सीवन पर प्रस्तुति भी दी गई।
घग्गर किनारे सेक्टर 23 और 24 के पास बनने वाला ऑक्सीवन अनूठी विशेषताओं वाला रहेगा। घग्गर नदी और आवासीय क्षेत्र के बीच खाली पड़ी भूमि को इस प्रकार विकसित किया जाएगा जिससे पर्यटकों को यहां वास्तविक वन्य क्षेत्र का आभास होगा। यह क्षेत्र लोगों को प्रकृति का सानिध्य उपलब्ध करवाएगा और इसके साथ-साथ वनों के बारे में जानकारी बढ़ाने वाला भी होगा। 
यहां वन्य संपदा को लोगों की आस्था से जोड़ने के लिए अनेक तरह के अभिनव प्रयोग भी किए जा रहे हैं। इसके तहत राशि वाटिका, नक्षत्र वाटिका और सुगंध वाटिका विशेष आकर्षण के केंद्र रहेंगे। वाप्कोस कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अमित गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऑक्सीवन में सूचना केंद्र, पुस्तकालय, संग्रहालय और सॉविनियर शॉप भी स्थापित होंगे। 
इन सभी निर्माण कार्यों की बनावट ऐसी रहेगी कि यहां आने वाले प्रत्येक पर्यटक को प्रकृति की गोद का अहसास होगा।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वन विभाग और वाप्कोस कंपनी के अधिकारियों को इसे जल्द सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुजरात के केवड़िया में बने आरोग्य वन का उदाहरण देते हुए कहा कि इतनी विशाल परियोजना मात्र 3 माह में तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से काम करने के कारण संभव हो सका है। 
गुप्ता ने कहा कि कुछ कार्य आने वाले समय के लिए मील के पत्थर साबित होते हैं। इस प्रकार की विशेष परियोजनाओं के लिए लीक से हट कर काम करना होता है। तभी ये काम निर्धारित समय सीमा में संभव हो पाते हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के मार्गदर्शन के बाद अधिकारी उत्साह में नजर आए और उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को निर्धारित लक्ष्य से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में भारतीय वन सेवा के अधिकारी हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीरभान तंवर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुरेश दलाल, वन विभाग के सचिव डॉ. टीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक एमएल राजवंशी, पंचकूला के डीसी विनय प्रताप सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा, नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X