Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

किसान आंदोलन से परेशान हुए ग्रामीण

Updated on Thursday, September 30, 2021 19:28 PM IST


चंडीगढ़, 30 सितम्बर। दिल्ली से लगते सिंघु और टीकरी बॉर्डर के आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों ने किसान आंदोलन के कारण हो रही परेशानियों के मद्देनजर बार्डर खुलवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।
समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए बॉर्डर के रास्ते खुलवाने का पूरा प्रयास कर रही है। इस दौरान हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल भी मौजूद रहे।
राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जल्द रास्ते खुलवाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय माहौल को ठीक बनाए रखते हुए रास्ते खुलवाना है। आज ही सुप्रीम कोर्ट ने रास्ते खुलवाने वाली याचिका में सयुक्त किसान मोर्चा को पार्टी बनाए जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और दुकानदारों को हो रहे नुकसान को लेकर वे भी चिंतित हैं। चार अक्टूबर को इस संबंध में कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है, इसके बाद वे केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे और जल्द ही स्थिति सामान्य होंगी।  
बंद रास्तों के कारण हो रही परेशानी से बॉर्डर क्षेत्र के लोगों में बेहद आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते बंद होने से वे बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के छोटे दुकानदारों ने भी अपनी परेशानी को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के पास दुकानदारों और शोरूम मालिकों के काम-धंधे पूरी तरह ठप हो गए हैं। हालात ये है कि कामकाज ठप होने के कारण लोगों के सामने पलायन करने की स्थिति आ गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते बंद किए बैठे लोग स्थानीय निवासियों के जी का जंजाल बन गए हैं। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने दिन और रात दोनों वक्त पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की पेट्रोलिंग तुरंत बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि बॉर्डर पर रास्ते बंद होने से आसपास के गांवों के बच्चों का स्कूलों में जाना लगभग बंद हो गया है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।      

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X