Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

ब्रह्म मोहिन्द्रा, परगट सिंह और भारतीय हॉकी टीम द्वारा नवदीप सिंह गिल की पुस्तक ‘टोक्यो ओलम्पिक्स के हमारे हॉकी खिलाड़ी’ रिलीज़

Updated on Sunday, September 26, 2021 23:49 PM IST

 

 

 

चंडीगढ़, 25 सितम्बर:

        टोक्यो ओलम्पिक खेलों में काँस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों की संक्षिप्त जीवनियों पर आधारित पुस्तक ‘टोक्यो ओलम्पिक्स के हमारे हॉकी खिलाड़ी’ आज रिलीज़ की गई।

        पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा पंजाब के ओलम्पिक विजेता और हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान में रखे गए समागम के दौरान एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म मोहिन्द्रा, सीनियर उप प्रधान राजदीप सिंह गिल, सचिव जनरल राजा के.एस. सिद्धू, हॉकी पंजाब के सचिव परगट सिंह और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी टीम के पंजाबी खिलाडिय़ों द्वारा यह किताब रिलीज़ की गई। खेल लेखक और पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के मीडिया सलाहकार नवदीप सिंह गिल द्वारा लिखी गई यह पाँचवी पुस्तक है जो लोकगीत प्रकाशन द्वारा रंगदार तस्वीरों समेत छापी गई है।

        एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म मोहिन्द्रा ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि खिलाडिय़ों की उपलब्धियों को लिखित रूप देकर रिकॉर्ड सँभालने का बढिय़ा प्रयास किया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्म श्री परगट सिंह ने कहा कि खेल और खिलाडिय़ों संबंधी साहित्य लिखना बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की जीवनी के बारे में लिखी गई यह पुस्तक आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं और खेलों में पंजाबियों का ख़ास योगदान है जिस वजह से दुनिया में राज्य का नाम रौशन हुआ है।

        टोक्यो में भारतीय हॉकी टीम ने ओलम्पिक खेलों में 41 साल बाद पदक जीते है। इस पुस्तक में हॉकी टीम के समूह 19 खिलाडिय़ों और प्रशिक्षक ग्राहम रीड की संक्षिप्त जीवनी लिखी गई है। इसके अलावा ओलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी का इतिहास और टोक्यो ओलम्पिक्स में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन के बारे में सारी जानकारी पुस्तक में मिलती है।

        पंजाब सरकार में सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर सेवाएं निभा रहे नवदीप सिंह गिल पिछले 20 साल से निरंतर खेल और खिलाडिय़ों के बारे में लिख रहे हैं। लेखक ने इससे पहले चार पुस्तकें लिखी हैं, जिनके नाम ‘खेल जगत के पंजाबी सितारे’, ‘मैंने इस तरह देखे एशियाई खेल’, ‘ओलम्पिक खेलों का आँखों देखा हाल’ और ‘नौलक्खा बाग़’ हैं।

        रिलीज़ करने वालों में भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों में हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुन कुमार, शमशेर सिंह, गुरजंट सिंह और कृष्ण बहादुर पाठक भी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X