Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुजरात व राजस्थान में पशु चारा बनेगी हरियाणा की पराली

Updated on Wednesday, September 22, 2021 23:23 PM IST

 

चंडीगढ़। धान के सीजन में हर बार प्रदूषण की समस्या बनने वाली हरियाणा की पराली इस बार पड़ोसी राज्यों के पशुओं के चारे में इस्तेमाल की जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पड़ोसी राज्यों के साथ बातचीत कर ली है। प्रदेश में धान की कटाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में किसान पराली न जलाएं इसके लिए कृषि विभाग पहले से ही सतर्क हो गया है। इस बार किसानों की निगरानी करने का काम भी कृषि विभाग द्वारा ही किया जाएगा। पहले यह काम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों द्वारा किया जाता था।
हरियाणा में हर साल धान कटाई के सीजन में पराली जलाने को लेकर विवाद होता रहता है। पराली जलाने से उठने वाले धुएं को लेकर भी हरियाणा व दिल्ली आमने-सामने होते रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को धान की बिजाई न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते पिछले साल जहां 38.19 लाख एकड़ में धान की बिजाई हुई थी वहीं इस साल धान का रकबा कम होकर 34.10 लाख एकड़ रह गया है। जिसमें से 19.50 लाख एकड़ में बासमति तथा 14.60 लाख एकड़ में चावल की अन्य किस्मों की बिजाई की गई है।
सरकार द्वारा पिछले साल पराली नहीं जलाने वाले किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ की दर 15 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल प्रदेश में 9751 स्थानों पर पराली को आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आई। जिसके बाद कृषि विभाग द्वारा 1600 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए। इन किसानों से जुर्माने के रूप में 74.31 लाख रुपये वसूले गए।
हरियाणा कृषि विभाग के निदेशक हरदीप सिंह के अनुसार इस साल यह लक्ष्य निर्धारित किया गया कि है कि प्रदेश में कहीं भी पराली न जलाई जाए। जिसके चलते सभी जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। फील्ड के कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया है। यह टीमें किसानों को जागरूक करने का भी काम कर रही हैं।    
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X