चंडीगढ़। पंजाब में 16 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले चरणजीत सिंह चन्नी का ज्योतिष में बहुत गहरा विश्वास है। इसके अलावा धर्म-कर्म के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते हैं। सोमवार को पदभार ग्रहण करने से पहले भी चरणजीत सिंह चन्नी ने एक धार्मिक डेरे में माथा टेका। चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मंत्री रहते हुए कई विवाद भी जुड़े रहे हैं।
(SUBHEAD)
वर्ष 2015-16 में जब चन्नी पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे तो उन्होंने तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सवाल के जवाब में कहा था कि अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब की सडक़ों में पैच वर्क करवाया था। चन्नी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हुई थी।
पंजाब की अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहते हुए चन्नी के पास जब पटियाला जिला के दो अधिकारियों के तबादले का मामला सामने आया तो उन्होंने सचिवालय में ही सिक्का उछाल कर फैसला किया था। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार चलने वाले चन्नी ने जब मंत्री रहते हुए सैक्टर-दो स्थित सरकारी आवास के बाहर से ग्रीन बैलट को हटवाकर सडक़ बनवाई तो चंडीगढ़ प्रशासन ने चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चंडीगढ़ प्रशासन ने सडक़ तुड़वाकर दोबारा ग्रीन बैल्ट बनवाई।
(MOREPIC1)
मंत्री रहते हुए चन्नी की हाथी की सवारी करते हुए फोटो वायरल हुई थी। उस समय कहा गया था कि यह सब मुख्यमंत्री बनने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद लंबे समय तक चन्नी ने एक ज्योतिषि के कहने पर सफेद चादर लपेट कर रखी थी। करीब दो साल पहले एक महिला आईएएस को कथित तौर पर मैसेज भेजने को लेकर मी टू में उलझ गए थे।