Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पंजाब में चुनावी ट्रेन के चालक होंगे चरणजीत चन्नी

Updated on Tuesday, September 21, 2021 10:27 AM IST

 
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार को चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। चन्नी के अलावा दो अन्य विधायकों सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा ओपी सोनी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। सरकार ने रंधावा और सोनी को डिप्टी सीएम का दर्जा देने का ऐलान किया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी विशेष रूप से पहुंचे जबकि निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इसमें शामिल नहीं हुए। 
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी अब चन्नी के हाथ में होगी। पंजाब राजभवन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केवल 40 नेताओं को ही प्रवेश मिला। शपथ ग्रहण से पहले चरणजीत सिंह चन्नी नवजोत सिंह सिद्धू तथा पार्टी प्रभारी हरीश रावत से मिले। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक साथ राजभवन पहुंचे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे। चन्नी के शपथ ग्रहण में पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल नहीं हुए। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सबसे पहले चरणजीत सिंह चन्नी को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद डेराबाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा को बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ दिलाई गई। रंधावा का नाम रविवार को कई घंटे तक मुख्यमंत्री पद के लिए चलता रहा। रंधावा के बाद अमृतसर सैंट्रल के विधायक ओपी सोनी ने शपथ ली। 
(SUBHEAD)
डिप्टी सीएम के दूसरे पद के लिए अमरिंदर के करीबी विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा का नाम आज सुबह तक चलता रहा। ऐन मौके पर मोहिंद्रा ने खराब सेहत का हवाला देकर डिप्टी सीएम बनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सोनी की लॉटरी निकल गई। सोमवार को मुख्यमंत्री के अलावा केवल दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाकर डिप्टी सीएम का दर्जा देने का ऐलान किया गया। चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि जल्द ही विधायक दल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला लिया जाएगा। चन्नी ने कहा कि बहुत जल्द पंजाब मंत्रिमंडल को पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस पर्यवेक्षक हरीश चौधरी, अजय माकन, पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भ_ल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, सुखविन्दर सिंह डैनी और संगत सिंह गिलजियां, पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह और पूर्व मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, संसद मैंबर प्रताप सिंह बाजवा, पीपीसीसी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह के.पी., पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह के अलावा नये चुने गए मंत्रियों के पारिवारिक मैंबर भी उपस्थित थे।
Readers' Comments
J P Singla 6/6/2023 11:50:35 AM

How an ordinary person can feel safe in such situations.

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X