Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरूग्राम जिला के गांव भौंडसी के शहीद तरुण भारद्वाज के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सीएम मनोहर लाल

Updated on Friday, September 17, 2021 00:10 AM IST



चण्डीगढ़ 16 सितंबर-सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हुए गुरूग्राम जिला के गांव भौंडसी निवासी तरूण भारद्वाज के परिजनों को सांत्वना देने के लिए आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हिम्मत बंधवाते हुए कहा कि बेटा तरूण देश के काम आया है, उसकी शहादत पर सभी को गर्व है।
शहीद तरूण के पिता श्री नंद किशोर का धीर बंधाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहीदों के लिए नीति बना दी है जिसके अनुसार उनके परिवार को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने शहीदों के परिवारों को ढूंढ -ढूंढकर 279 व्यक्तियों को नौकरियां दी हैं। इनमें 1971 के भारत पाक युद्ध के शहीदों के परिजन भी शामिल हैं। हरियाणा सरकार द्वारा शहीदों के लिए बनाई गई नीति अनुसार
शहीद के परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने गांव के सामुदायिक केन्द्र का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा करने के साथ कहा कि गांव भौंडसी की पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर उसे सीएचसी या छोटा अस्पताल बनाने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। उन्होंने एक सडक़ का नामकरण भी शहीद तरूण के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने तरुण के घर जाकर सर्वप्रथम उनके फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तरुण के पिता श्री नंदकिशोर भारद्वाज से पूरी घटना का विवरण लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामान्य मृत्यु नहीं हैं, यह मां भारती की सेवा में सर्वाेच्च बलिदान है। उन्होंने कहा कि हम सबको तरुण की शहादत पर गर्व है, जिसने इतनी कम उम्र में देश सेवा में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि तरुण का यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने शहीद की माता मंजू देवी से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाते हुए कहा कि आप हिम्मत रखिये, आप एक बहादुर बेटे की मां हैं जिसने मां भारती के लिए अपना बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने तरुण के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर संभव मदद के लिए सरकार सदैव तत्पर रहेगी।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X