Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: रक्षाबंधन के बहाने मायके गई महिला व बच्चे वापस नहीं लौटे

Updated on Monday, September 13, 2021 19:14 PM IST

-पति ने अपने ससुरालियों पर लगाया तीनों की हत्या का अंदेशा
-पीडि़त परिवार ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की
-पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का लगाया है आरोप


गुरुग्राम। प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने अपने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि रक्षाबंधन पर उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को उनका साला लेकर गया था। उसके बाद उन्हें घर वापस नहीं भेजा गया। जब वह लेने गया तो उसके साथ मारपीट की। घर में पत्नी व बच्चे नहीं थे। उसके बारे में पूछने पर ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त युवक का कहना है कि उसे अंदेशा है कि उसकी पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या कर दी गई है। पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग उसने की है।


सीपी को दी शिकायत में रवि पुत्र रमेश निवासी गांव रामपुर थाना वाटिका ने 21 जनवरी 2019 को आर्य समाज मंदिर दिल्ली में रूपा निवासी गांव साणा पोता जिला महेंद्रगढ़़ के साथ पे्रम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उन्हें धमकियां दी जाने लगी। गुरुग्राम की अदालत में उन्होंने सुरक्षा की भी गुहार लगाई। बाद में ससुराल पक्ष से समझौता हो गया। उसके बाद दोनों पति-पत्नी ठीक से रहने लगे। उनके दो बच्चे ऋषभ व गोलू हुए। बीती 20 अगस्त 2021 को उसका साला उनके गुरुग्राम घर पर आया। रक्षाबंधन की बात कहकर वह उसकी पत्नी रूपा और दोनों बच्चों को साथ ले गया।

इसके बाद 24 अगस्त को जब वह पत्नी, बच्चों को लेने ससुराल पहुंचा तो वे घर पर नहीं दिखे। साथ ही उसे धमकी दी कि दोबारा यहां दिखा तो जान से मार देंगे। पीडि़त युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी रूपा व दोनों बच्चों को मार दिया गया है। इसके चार दिन बाद जब वह दोबारा वहां गया तो वहां कोई भी नहीं मिला। इसके बाद 31 अगस्त 2021 को फिर से एक शिकायत थाना वाटिका में दी। पुलिस ने शिकायत लेकर कार्रवाई करने की बात तो कही, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की गई है। आरोप है कि जब भी वे थाने में जाते हैं, उन्हें धमकाकर भगा दिया जाता है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है कि वे पुलिस को उनकी पत्नी व बच्चों की तलाश करने के आदेश दें।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X