Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर डाइज़, बाल रहेंगे सुरक्षित और दिखेंगे सुंदर

Updated on Monday, October 16, 2017 11:03 AM IST

मुंबई ,15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : असमय बालों के सफेद होने की समस्या आजकल बेहद आम है। पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण या फिर नुकसानदेह केमिकल्स का इस्तेमाल करने की वजह से बालों की सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बाल झड़ते भी हैं और कभी-कभी वे सफेद भी होने लगते हैं। ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर डाइ का इस्तेमाल करते हैं। इन हेयर डाइज़ में कई ऐसे नुकसानदेह केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया होता है जो न सिर्फ बालों के लिए हानिकारक होते हैं बल्कि सिर की त्वचा यानी कि स्कैल्प के लिए भी काफी नुकसानदेह होते हैं। ऐसे में बालों को रंगने के लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू नुस्खों से हेयर डाइज़ को बनाया जा सकता है जो न सिर्फ बालों के लिए सुरक्षित होते हैं बल्कि बालों की सेहत के लिए काफी लाभकारी भी होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं


1. कॉफी पाउडर के इस्तेमाल से – एक कप ताजा हिना पेस्ट, 3 चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच कॉफी पाउडर एक साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। अब हाथों में ग्लव्स लगाकर इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में शैंपू से बाल धो लें। आंवला और मेंहदी दोनों बालों को प्राकृतिक रूप से डाइ करते हुए उन्हें कोमल भी बनाते हैं। इस नुस्खे को महीने में एक बार जरूर लगाएं।
2. ब्लैक टी के इस्तेमाल से – ब्लैक टी के इस्तेमाल से हेयर डाइ बनाने के लिए आपको दो चम्मच ब्लैकटी , एक कप पानी और एक चम्मच नमक की दरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी में चायपत्ती डालकर उबालें और फिर उसमें नमक डाल लें। इस मिश्रण से बाल धोकर उसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से बाल धो लें। इससे बाल प्राकृतिक रूप से काले व चमकदार होते हैं। हफ्ते में दो बार इस नुस्खे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
3. नींबू के रस के इस्तेमाल से – इसके लिए आपको एक तिहाई कप नींबू का रस, दो कैमोमाइल टी बैग्स, एक चम्मच पिसी हुई दालचीनी एक चम्मच नारियल या फिर बादाम का तेल की जरूरत पड़ेगी। एक बर्तन में पानी उबालकर टी बैग्स उसमें डाल दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस चाय-पानी को एक स्प्रे बॉटल में डाल लें। फिर इसमें नींबू का रस, दालचीनी पाउडर और नारियल का तेल मिला लें। सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर उन्हें बालों पर स्प्रे करें। इससे बाल कलर तो होते ही हैं साथ ही यह उन्हें कंडिशन करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हफ्ते में कम से कम दो बार इस नुस्खे का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X