Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को एफएसएसआई ने दिया फाइव स्टार प्रमाण

Updated on Thursday, September 02, 2021 22:50 PM IST

 

चंडीगढ़, 2 सितंबर। यात्रियों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को फाइव-स्टार ‘ईट राईट स्टेशन’ का प्रमाण पत्र दिया गया। खाद्य भंडारण और स्वच्छता नियमों के मानक का पालन करने वाले रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा यह प्रमाणीकरण प्रदान किया जाता है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम द्वारा किए जा रहे ठोस सुविधा प्रबंधन (फैसिलिटी मैनेजमेंट) का प्रमाण है। 
यात्रियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन प्रदान करने में मानक स्थापित करने वाले रेलवे स्टेशनों को एफएसएसआई द्वारा 'ईट राईट स्टेशन' प्रमाणन प्रदान किया जाता है। पैनलबद्ध थर्ड पार्टी ऑडिट एजेंसी द्वारा दिये गए एक से फाइव रेटिंग के निष्कर्ष के आधार पर स्टेशन को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। फाइव-स्टार रेटिंग यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों द्वारा अनुकरणीय प्रयासों को इंगित करती है।
आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.के.लोहिया ने कहा कि आईआरएसडीसी में ग्राहकों को अपनी सेवाओं के केंद्र में रखते हैं। यह प्रमाणन यात्रियों को बेस्ट-इन-क्लास सेवा प्रदान करने के लिए आईआरएसडीसी के निरंतर और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है। 
ईट राईट इंडिया अभियान के माध्यम से सभी भारतीयों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ भोजन सुनिश्चित करने के लिए देश की खाद्य प्रणाली को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किया है। प्रमाणीकरण 'ईट राईट इंडिया' मूवमेंट का एक हिस्सा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारा भोजन लोगों और ग्रह दोनों के लिए अच्छा है, ईट राईट इंडिया कार्यक्रम में विनियामक सुधार, क्षमता निर्माण, सहयोग और सशक्तिकरण के दृष्टिकोण का विवेकपूर्ण सामंजस्य को अपनाया गया है। 
आईआरएसडीसी, पीपीपी परियोजनाओं के एक हिस्से के रूप में प्राइवेट प्लेयर्स की भागीदारी के साथ भारत सरकार द्वारा परिकल्पित स्टेशन पुनर्विकास के एजेंडे को भी चला रहा है। इस एजेंडे के तहत 125 स्टेशनों के पुनर्विकास पर काम जारी है। इसमें से आईआरएसडीसी 63 स्टेशनों पर काम कर रहा है और आरएलडीए 60 स्टेशनों पर और बाकी दो स्टेशनों पर रेलवे ही काम कर रहा है।
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X