Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से लगाई किसानों को न्याय दिलाने की गुहार

Updated on Tuesday, August 31, 2021 22:57 PM IST




नई दिल्ली, 31 अगस्त

करनाल में किसानों पर हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक व पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर व आशीष दुआ, हरियाणा कांग्रेस महासचिव अजय चौधरी, हरियाणा लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल शामिल रहे।

ज्ञापन सौंपने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आत्मनिर्भर का नारा दे रहे हैं। मगर जिन किसानों ने हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाया, सरकार द्वारा उन किसानों पर ही लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। किसान बीते नौ महीनों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर किसानों पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। करनाल में किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। कई किसानों को चोट आई और एक किसान की मौत भी हो गई।

इसी को लेकर आज हमने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपा है। हमने मांग की है कि किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज का निर्देश देने वाले अधिकारी को निलंबित किया जाए। सरकार सार्वजनिक तौर पर इस कृत्य के लिए माफी मांगे और किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए रास्ता निकाला जाए। साथ ही घायलों और मृतक को मुआवजा देने की घोषणा की जाएगी।

वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हरियाणा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रभारी श्री विवेक बंसल जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा है और हमने मांग रखी है कि करनाल में किसानों पर हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज में जो भी अपराधी हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इन अपराधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएं। आगे हरियाणा वासियों के अधिकारों का हनन ना हो इसके लिए हरियाणा सरकार को निर्देश दिए जाएं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, करनाल में उनका हनन हुआ है। किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। काले झंडे दिखाना अपराध नहीं है। यह सरकार हमेशा काले झंडे का जवाब लाठियों से देती है। एक अधिकारी ऐसे आर्डर दे रहा है, जिसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। यह नागरिकों के अधिकारों का हनन है। सरकार बीते नौ महीने से सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा, पलवल, करनाल में किसानों का खून बहाया गया। जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X