Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका बनाएगी हरियाणा सरकार

Updated on Tuesday, August 31, 2021 22:54 PM IST

 

चंडीगढ़, 31 अगस्त।  आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले नौनिहालों से लेकर किशोरियों, माताओं को औषधीय पौधों एवं फल, सब्जियों का लाभ मिल सके, इसके लिए हरियाणा के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिकाएं स्थापित करने का संकल्प हरियाणा द्वारा लिया गया है। इस दिशा में अबतक 4200 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं स्थापित की गई हैं, जबकि 10 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में औषधीय पौधे लगाने की योजना पर काम चल रहा है। 
जागरूकता अभियान के साथ-साथ कुपोषण का शिकार बच्चों के स्तर में वृद्धि के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।  यह कहना है हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा का। उन्होंने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा गुजरात के केवडिया में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा का विजन पेश किया। सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की अगुवाई में राष्ट्र में नौनिहालों से लेकर किशोरियों और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने पर चिंतन-मनन हुआ। 
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का जो सामाजिक आंदोलन हरियाणा की धरती से शुरू किया गया था, उसके परिणाम शानदार रहे हैं। जिस राज्य में कोख में ही बेटियों  को मारने का घृणित काम आम हो चुका था, वहां आज स्थितियां बदली हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा पोषण अभियान को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। घर-घर आमजन को पोषक आहार के प्रति जागरूक करने से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिकाएं स्थापित करने की दिशा में सराहनीय काम हुआ है। प्रदेश के हर जिले में उन 200-200 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित की गई हैं, जो सरकारी भवन अथवा अपने भवन में संचालित हो रही हैं। 
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आज 4200 आंगनवाड़ी केंद्रों में औषधीय एवं फलदार पौधे व हरी सब्जियां उगाई जा रही हैं, जिन्हें आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और 1-6 साल के बच्चों के परिजन को उपलब्ध करवाया जाता है। कमलेश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना से 1-6 आयु वर्ष तक के 9.03 लाख बच्चे तथा 2.94 गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली माताएं लाभान्वित हो रही हैं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X