Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सीएम के साथ हवाई यात्रा करने से खराब हुए फेफड़े

Updated on Tuesday, August 31, 2021 22:43 PM IST

 

चंडीगढ़। करीब एक सप्ताह तक पीजीआई में उपचाराधीन रहने के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को मंगलवार को छुट्टी मिल गई है। पीजीआई से छुट्टी मिलते ही अनिल विज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे और कुछ समय वहां विभागीय कामकाज भी देखा। यह दूसरा मौका है जब अनिल विज पीजीआई से उपचार के बाद ठीक होकर लौटे हैं।
कोरोना वैक्सीनेशन के ट्रायल में शामिल होने के बाद गृह मंत्री अनिल विज पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद करीब ढाई महीने तक वह पीजीआई और मेदांता मेडिसिटी में भर्ती रहे थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी अनिल विज आक्सीजन स्पोर्ट पर चल रहे थे।
इस बीच 20 अगस्त को अनिल विज का आक्सीजन लेवल डाउन चला गया। दो दिन अंबाला में डाक्टरों की निगरानी में रहने के बाद भी जब विज की हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह 22 अगस्त को पीजीआई में भर्ती हो गए। पीजीआई में आठ दिन तक उपचार के बाद मंगलवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीजीआई से छुट्टी से पहले अनिल विज ने ट्वीट करके कहा कि रोहतक से चंडीगढ़ तक मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर यात्रा करने से मेरे फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हो गए थे। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर ओर स्टाफ  द्वारा कड़ी मेहनत करने और आपकी दुआओं और स्नेह का असर हुआ है। 
विज ने कहा कि अब बिल्कुल स्वस्थ व फिट हूं, ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल सही है। तमाम कार्यालय के काम निपटा रहा हूँ, आपकी सेवा के लिए तत्पर जल्द आप सब से मुलाकात होगी और आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊँगा, पीजीआई के डॉक्टर्स व स्टाफ तथा आपका भी तहे दिल से धन्यवाद। इस बीच विज छुट्टी मिलने के बाद चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचे और कुछ समय फाइलें भी निकाली।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X