Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए राज्यमंत्री पहुंची गुजरात

Updated on Tuesday, August 31, 2021 00:17 AM IST

 
 
 
चंडीगढ़। नवजात बच्चों, बालिकाओं, किशोरी, महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक स्तर में वृद्धि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो दिन तक चिंतन-मनन करके देश में अपनी योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करेगा। इसमें भागीदारी के हरियाणा से महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री भी गुजरात पहुंच गई हैं।
 
गुजरात के केवडिया में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 30-31 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा शिरकत करने के लिए पहुंची। गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गणपत सिंह वसावा एवं राज्यमंत्री विभावारी बेन दावे ने पुष्प गुच्छ एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मृति चिन्ह देकर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का स्वागत किया। इसके साथ ही हरियाणा एवं गुजरात मे विभाग की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा भी की गई। 
 
मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि नवजात से लेकर महिलाओं में कुपोषण के कारण होने वाली हानि को रोकने तथा उनके पोषण स्तर को मजबूत बनाने के लिए पोषण मिशन को प्रभावी तरीके क्रियान्वित किया जाए, इसपर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनके सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन में चर्चा होगी। सम्मेलन में हरियाणा द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए उठाए गए प्रभावी कदम और भविष्य के अनुरूप उठाए जाने वाले कदमों पर सुझाव रखे जाएंगे, ताकि आधी आबादी के लिए बेहतर योजनाओं पर काम किया जाए। 
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालय एवं राज्यों के मध्य न केवल समन्वय बेहतर होगा, अपितु लिंगानुपात की खाई को पाटने से लेकर सामाजिक स्तर पर सुधार लाने के लिए भी अनुकूल वातावरण बनेगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X