Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

करनाल प्रकरण में डीजीपी की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई:मनोहर लाल

Updated on Tuesday, August 31, 2021 00:10 AM IST

चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि डयूटी पर तैनात अधिकारी की शब्दावली सही नहीं थी। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्ती करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है लेकिन उन्हें संयम से काम लेना चाहिए। करनाल में हुई घटना पर पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा सरकार के 2500 दिन पूरे होने के अवसर पर सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन के लिए सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन के साथ समझौते के बावजूद करनाल में प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर गया। आज हरियाणा में बैठे 85 प्रतिशत किसान नेता पंजाब के हैं।
उन्होंने कहा कि लोतांत्रिक तरीके से नारे लगाने, झंडा दिखाने की किसानों को छूट है लेकिन किसी के काम में बाधा पहुंचाने की बात समझौते का उलंघन है। सीएम ने कहा कि हरियाणा की सीमा में बैठे किसानों को सरकार द्वारा बिजली, पानी, सफाई, शौचाल्य जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। 
इसके बावजूद पंजाब के इशारे पर हरियाणा का माहौल खराब करके आम जनता को परेशान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कथित किसान नेताओं को आंदोलन चलाने का कोई लाभ नहीं हो रहा है। इस कार्य के लिए हरियाणा को गलत चुना गया है। अब समाज के लोग इस आंदोलन के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।
 सीएम ने कहा कि पिछले दो दिन से बहुत से लोग इस बात के पक्ष में हैं कि माहौल बिगाडऩे वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए लेकिन सरकार संयम से काम ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बहुत जल्द किसान संगठनों के साथ दोबारा बैठक करेंगे। जिसमें दो माह पहले हुए समझौते की शर्तों पर दोबारा चर्चा की जाएगी।  
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेसियों तथा कम्यूनिस्टों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल गेहूं व धान पर एमएसपी दे रही है। हरियाणा इस समय एमएसपी पर दस फसलें खरीद रहा है। इस आंदोलन को बढ़ावा देने वाले पंजाब व राजस्थान की सरकारें बताएं कि वह अपने राज्य के किसानों को कितनी फसलों का एमएसपी दे रही हैं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X