Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

किसान जनवरी से दोगुने दाम पर बेचेंगे फसल, सरकार करे तैयारी

Updated on Sunday, August 29, 2021 10:55 AM IST



चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य वक्ता राकेश टिकैत ने दावा किया है कि एक जनवरी से देशभर के किसान अपनी फसल को दोगुणे दामों पर बेचेंगे। इसकी तैयारी सरकार को करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके मंत्री लगातार यह दावा करते रहे हैं कि जनवरी 2022 से किसानों की आमदन को दोगुणा कर दिया जाएगा। किसान अपनी फसल को दो गुणा दाम पर बेचने के लिए तैयार है। चार माह बाद देश के किसान की आमदन दो गुणा होगी या फिर केंद्र सरकार बेनकाब होगी।
पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ के किसानों को निमंत्रण देने पहुंचे राकेश टिकैत ने आज यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत में आंदोलन की नई रणनीति का ऐलान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन न तो अपने मूल उद्देश्य से भटका है और न ही आंदोलन को खत्म किया जा रहा है। देश-विदेश के सैकड़ों संगठन किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं। टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को दबाने के लिए सरकारों द्वारा कई असफल प्रयास किए जा चुके हैं। हर बार सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। यह आंदोलन कृषि कानूनों के खिलाफ नहीं बल्कि देश को बचाने का है। उन्होंने दावा किया कि किसान महापंचायत में हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से भारी संख्या में किसान उत्तर प्रदेश में जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को नौ माह हो चुके हैं। जिसमें यह साबित हो गया है कि केंद्र सरकार को निजी कंपनियां चला रही हैं। जिनके दबाव के चलते सरकार किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने किसान आंदोलन में देश के सभी वर्गों को शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि अगर आम लोग नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं जब मोदी सरकार देश का ही निजीकरण कर देगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है।
टिकैत ने कहा कि किसान आंदोनल केवल कृषि कानूनों के खिलाफ नही बल्कि देश बचाने के लिए आंदोलन है। गन्ने के दाम में वृद्धि को नाकाफी बताते हुए टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन एक वैचारिक क्रांति है। यह आंदोलन शांतिपूर्वक ढंग से तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। दिल्ली मोर्चे के मुद्दे पर टिकैत ने साफ किया कि किसान संगठनों के प्रतिनिधि देश के विभिन्न राज्यों में घूमकर सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रहे हैं। दिल्ली मोर्चा किसी भी सूरत में समाप्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी के बारे में टिकैत ने कहा कि वह जो बयान दे रहे हैं वह उनके निजी बयान हो सकते हैं। मोर्चा इससे इत्तेफाक नहीं रखता है। इस अवसर पर पंजाब से भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा (मान) के प्रधान रतन मान समेत कई राज्यों के किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।

Readers' Comments
ADV KD SHARMA 6/4/2023 8:09:46 AM

The big fish will ultimately go scot free and only small fish will fell prey

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X