Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भाजपा का दावा, तिरंगा यात्राओं से ठंडा हुआ किसान आंदोलन

Updated on Wednesday, August 25, 2021 22:47 PM IST

 

 

चंडीगढ़, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में आयोजित की गई "शहीद सम्मान तिरंगा यात्राओं" ने हरियाणा में किसान आंदोलन को लगभग ठंडा कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में प्रदेश भर में शहीदों के सम्मान के लिए निकली यात्राओं के माध्यम से भाजपा के नेता प्रदेश के किसानों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को समझाने में कामयाब भी रहे।

यही कारण है कि प्रदेश भर में 100 तिरंगा यात्राएं हुई, जिनमें 18 यात्राएं तो लगभग किसान रैलियों में तब्दील हुई। प्रदेश नेतृत्व के पास सभी यात्राओं का जो डाटा पहुंचा है, उसके अनुसार सभी तिरंगा यात्राओं में 3 लाख से अधिक लोग पहुंचे। इनमें से 14  हजार से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर लगभग 75 हजार किसान यात्राओं में शामिल हुए। 

लौहारू में हुई पहली ही शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में हजारों ट्रैक्टरों पर उमड़े किसानों के जनसैलाब ने कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान नेताओं के हौसले ठंडे कर दिए। यही कारण रहा कि हरियाणा में भाजपा नेताओं के हर कार्यक्रम का विरोध करने की बात कहने वाले आंदोलनरत कथित किसान नेता शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बल्कि इन्हें यह कहना पड़ा कि वे भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे।
इसके बाद तो लगभग हर विधानसभा की यात्राओं में पहुंचकर किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों में विश्वास जताया। महेंद्रगढ़, लौहारु, घरौंदा, बादली, सिरसा सहित लगभग 18 यात्राओं में तो अन्य वाहनों से अधिक संख्या ट्रैक्टरों की रही। जिसने भाजपा नेताओं के मनोबल को आसमान पर पहुंचा दिया।
प्रदेश नेतृत्व के पास विधानसभाओं से पहुंचे आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में 53 पद यात्राएं,  ट्रैक्टर की अधिकता वाली 18 यात्राएं , 18 मोटरसाइकिल यात्राएं, 11 साईकिल यात्राएं हुई। इन सभी यात्राओं में लगभग 85 हजार वाहन और कुल 3 लाख से अधिक लोग पहुंचे। इनमें 14 हजार से अधिक ट्रैक्टरों पर 75 हजार किसान शामिल थे। लगभग 25 हजार कारें,  41 हजार मोटरसाइकिलें और 4200 से अधिक साइकिलों पर सवार होकर हजारों लोग शहीदों के सम्मान में तिरंगा लेकर यात्रा में चले।
तिरंगा यात्राओं की सफलता, खासकर हजारों की संख्या में किसानों का इनमें पहुंचना कृषि कानूनों के विरोध से जूझ रही भाजपा को राहत देने वाला है। 

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मुताबिक तिरंगा यात्राएं शहीदों को याद करने, उनके परिवारों को सम्मान देने, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों के जनहित में किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य में कामयाब रही। प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा और सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ खुद 11 विधानसभा की तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए। तिरंगा यात्राओं के दौरान प्रदेश के सभी शहीदों का सम्मान किया गया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X