Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

भिवानी: राधा-कृष्ण बन जन्माष्टमी की रिहर्सल करने में जुटे बच्चे

Updated on Tuesday, August 24, 2021 14:03 PM IST


-जन्माष्टमी के कार्यक्रमों की होने लगी है तैयारियां
-मंदिरों में सजावट के साथ बच्चे भी राधा-कृष्ण बन कर रहे रिहर्सल
-कई स्थानों पर स्कूलों द्वारा ऑनलाइन मनाई जाएगी जन्माष्टमी
-बच्चे घरों से ही पेश करेंगे कृष्ण लीला
-अधिकांश बच्चे घरों से ही पेश करेंगे कृष्ण लीला

संजय कुमार मेहरा
भिवानी। वाणी और सावनी बेशक बेटियां हों, लेकिन दोनों जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की भूमिका में नजर आएंगी। वाणी-सावनी जैसे और भी अनेक बच्चे हैं, जो कि इन दिनों जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हैं। अभिभावकों द्वारा उन्हें श्रीकृष्ण की लीलाओं पर डांस आदि सिखाए जा रहे हैं। कई जगह एक्सपर्ट से भी उन्हें डांस व डायलॉग सिखाए जा रहे हैं।

(MOREPIC1)

आगामी 30 अगस्त को मनाई जाने वाली श्रीकृष्णाष्टमी (जन्माष्टमी) की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। कहीं मंदिरों में साज-सजावट का काम हो रहा है तो कहीं बच्चे राधा-कृष्ण व अन्य पात्रों की भूमिका के लिए तैयार किए जा रहे हैं। घरों में उनके कार्यक्रमों की रिहर्सल हो रही है। हर माता-पिता चाहता है कि उनके बच्चे राधा-कृष्ण की भूमिका में हों या अन्य किसी पात्र की भूमिका में, सबकी नजर उन्हीं पर हो। वे ही सबसे सुंदर नजर आएं। उनके ही कार्यक्रमों के लोग कायल हो जाएं। इसी सोच के साथ बच्चों की तैयारियां भी कराई जा रही हैं।

(MOREPIC2)

21वीं सदी के बच्चे भी बहुत तेज दिमाग के हैं। वे जिस चीज को देख लेते हुए हैं, तुरंत समझ लेते हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर उनकी नन्हीं उंगलियों का जादू किसी ने नहीं छिपा है। आज लगभग हर घर में ऐसे बच्चे हैं, जो कि टेक्नोलॉजी के उपयोग के मामले में बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ देते हैं। जन्माष्टमी की तैयारियों के दौरान बच्चों को माता-पिता या एक्सपर्ट जो कुछ भी सिखा रहे हैं, बच्चे तुरंत उन्हें कैच कर रहे हैं। चाहे स्माइल होना हो या गंभीरता दिखानी हो, बच्चे दोनों ही तरह से रिएक्शन देते हैं।

(MOREPIC3)

डिजायनर ड्रेस पहनकर मन मोह रहे बच्चे
यह भी सच है कि आज बाजारवाद ने लोगों पर पूरा कब्जा कर लिया है। पहले जो चीजें आसानी से घरों में उपलब्ध हो जाती थी, या लोग जिनसे घरों में ही काम चला लेते थे। आज वह सब सामान बाजारों में उपलब्ध है। वह भी तरह-तरह के रंगों और डिजायनों में। जन्माष्टमी पर बच्चे सबसे अधिक राधा-कृष्ण की भूमिका निभाते हैं। हाथों में बांसुरी लेकर होठों से लगाए कृष्ण बने बच्चे और मटकी उठाए राधा सबका मन मोह लेती है। जन्माष्टमी की तैयारियों में ये बच्चे किसी फिल्मी बाल कलाकार से कम नजर नहीं आ रहे। ऊपर से उनकी अठखेलियां तो और भी गजब ढाती हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X