Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सदन में बोले,सीएम मनोहर लाल आक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा

Updated on Saturday, August 21, 2021 19:41 PM IST


चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान हुई मौत के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने जहां सरकार पर कोरोना से हुई मौत के असल आंकड़े छिपाने तथा आक्सीजन के अभाव में लोगों के मरने का आरोप लगाया वहीं सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में एक भी व्यक्ति की मौत आक्सीजन की कमी से नहीं हुई है।
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके विधायक इससे संतुष्ट नहीं हुए। विपक्ष ने सरकार पर कोरोना से मरने वालों की मौत का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर सीएम खट्टर और हुड्डा के बीच बहस भी हुई।
गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से कोरोना पर हुई मौत, आक्सीजन की कमी और सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों पर सवाल उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा, अकेले हरियाणा नहीं बल्कि अधिकांश राज्यों में ऑक्सीजन का संकट गहराया। ऐसे में ऑक्सीजन का कंट्रोल केंद्र ने अपने हाथों में लिया। हरियाणा को पहले चरण में 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का स्टॉक मिला। इसके बाद इसे बढ़ाकर 285 तक किया गया। हालांकि राज्य ने 350 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की डिमांड की थी।
सीएम ने कहा, कोर्ट के आदेशों के बाद केंद्र ने दिल्ली में ऑक्सीजन का कोटा भी बढ़ाया। दिल्ली को 700 मीट्रिक टन तक ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद यह स्थिति पैदा हो गई कि दिल्ली को यह ऑक्सीजन विभिन्न कंपनियों को सौंपनी पड़ी। हरियाणा ने उड़ीसा से रेल व सडक़ मार्ग से ऑक्सीजन मंगवाई। सीएम ने कहा कि हमारे पास बेशक ऑक्सीजन की कमी रही लेकिन हमने उपलब्ध ऑक्सीजन का अच्छे तरीके से बंटवारा किया।
झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट और इसकी कमी से हुई मौत का मुद्दा सदन में उठाया। इस पर सीएम ने कहा, विपक्ष के हर व्यक्ति को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कोरोना महामारी से जब पूरा देश जूझ रहा था तो हरियाणा में बैठे विपक्षी दलों के नेता केवल बयानबाजी में लगे थे। हुड्डा ने मौतों के आंकड़े छिपाने के आरोप लगाते हुए कहा कि जितनी मौत रिकार्ड हुई हैं, उससे 10 गुणा तक अधिक लोगों की जान महामारी की वजह से गई है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा, अभी तक जिलों से आए मौत के आंकड़ों में एक भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत दर्ज नहीं हुई है। सीएम ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि सरकार के रिकार्ड के मुताबिक 24 मार्च 2020 से लेकर 31 जुलाई 2021 तक कुल 9635 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें आक्सीजन के अभाव में एक भी मौत नहीं हुई है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X