Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मेवात के हिलालपुर में स्थापित होगी ताऊ देवीलाल की आदमकद प्रतिमा:अजय सिंह

Updated on Thursday, August 19, 2021 21:39 PM IST


चंडीगढ़, 19 अगस्त। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को जननायक जनता पार्टी नूंह जिले के गांव हिलालपुर में ताऊ देवीलाल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करेगी। इसके साथ-साथ जेजेपी प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास से ताऊ देवीलाल को याद करते हुए उनकी जयंती मनाएगी। वहीं 25 अगस्त से शुरू होने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत जेजेपी प्रदेशभर में एक माह में अपने 45 हजार सक्रिय कार्यकर्ता बनाएगी।
यह निर्णय गुरुवार को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, सदस्यता अभियान के प्रभारियों, सह-प्रभारियों की बैठक में लिए गए। बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, ताऊ देवीलाल जयंती कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
 बैठक के बाद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि जेजेपी हर वर्ष 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाती है। उन्होंने कहा कि इस बार चौ. देवीलाल जी की जयंती पर जेजेपी द्वारा मेवात के हिलालपुर गांव में ताऊ देवीलाल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए जेजेपी, जननायक सेवा दल और इनसो पूरे श्रद्धाभाव से ताऊ देवीलाल जी की जयंती मनाएगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 25 अगस्त से 25 सितंबर तक पार्टी सभी 90 हलकों में 500-500 सक्रिय कार्यकर्ता बनाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्यमंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर सहित जेजेपी विधायक, जेजेपी के सभी जिला प्रधान व पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X