Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सदन का हर दृश्य होगा जनता के लिए उपलब्ध

Updated on Thursday, August 19, 2021 21:32 PM IST

 

चंडीगढ़। कोविड प्रोटोकॉल के कारण भले ही मानसून सत्र के दौरान मीडिया विधान भवन में प्रवेश नहीं कर सकेगा, लेकिन विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जनता तक सदन की कार्यवाही का हर अंश पहुंचाने की पूरी व्यवस्था करवा दी है। इस सिलसिले में उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल और विधान सभा के अधिकारियों के साथ बैठक की। 
बैठक में तय हुआ कि हरियाणा निवास में स्थापित की जा रही मीडिया गैलरी में पत्रकारों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक मीडिया को विधान सभा से लिंक उपलब्ध करवा कर सीधे प्रसारण की अनुमति दी जाएगी।
बैठक में तय हुआ कि सदन पटल पर रखा जाने वाला हर दस्तावेज हरियाणा निवास में बनाई जा रही मीडिया गैलरी में उपस्थित पत्रकारों को भी तुरंत उपलब्ध होगा। पत्रकारों को कार्यवाही का प्रत्येक अंश दिखाने के लिए बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विशेष व्यवस्था करेगा। पत्रकार निर्बाध रूप से कवरेज कर सके, इसके लिए विशेष प्रबंध रहेंगे।
विधान सभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण के इच्छुक सेटेलाइट आधारित टीवी चैनलों को विधान सभा परिसर से ही लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। सदन के भीतर लगे हाईटेक कैमरों से प्रत्येक दृश्य की कवरेज इन टीवी चैनलों को उपलब्ध रहेगी।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता के अनुसार मीडिया हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। यह जनता और सरकार के बीच सेतु का काम भी करता है। सरकार सदन के प्रति और सदन सीधे तौर पर जनता के प्रति जिम्मेदार है। इसलिए विधान सभा सचिवालय मीडिया का पूरा सम्मान करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X