Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पंचकूला का साकेत अस्पताल होगा अपग्रेड, राज्यपाल ने किया औचक दौरा

Updated on Tuesday, August 17, 2021 22:44 PM IST



चंडीगढ़, 17 अगस्त। आम-जन को हड्डी, जोड़ व फिजियोथैरेपी से संबंधित बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंचकूला के मदर टैरेसा साकेत ओर्थोपडिक अस्पताल में सभी तरह की ढांचागत सुविधाएं बढ़ाकर अपग्रेड किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
यह बात हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को साकेत अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान साकेत अस्पताल में उपलब्ध सभी चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल में आए मरीजों से पूछताछ कर वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू करवाएं ताकि पहले से ही पंजीकरण करवाकर मरीज ज्यादा सुविधाओं का लाभ लें। इसके साथ-साथ साकेत अस्पताल प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सांय तीन से पांच बजे तक ओ.पी.डी. का समय निश्चित कर उनकी स्वास्थ्य सुविधओं से संबंधित जांच करें।
उन्होंने अस्पताल में सर्जरी ओ.पी.डी. व फिजियोथैरेपी से संबंधित सुविधाओं के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए मरीजों के बैठने की व्यवस्था में सुधार लाना होगा उसी प्रकार से अस्पताल में फिजियोथैरेपी की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा।
दत्तात्रेय ने कहा कि अस्पताल में आने वाल सभी गरीब वर्ग के लोगों का पूरी तरह से मुफ्त ईलाज होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि साकेत ओर्थोपडिक अस्पताल का स्तर बढ़ाने में सरकार के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवी संस्थाओं का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। अस्पताल संस्था के पदाधिकारियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ें।
दत्तात्रेय ने साकेत अस्पताल निरीक्षण करने उपरान्त अस्पताल के सभी कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी और सभी तरह की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। अस्पताल की निदेशिका डा. अपराजिता सौंध ने बताया कि अस्पताल में 900 से 1000 तक प्रतिवर्ष ओपरेशन किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रतिदिन लगभग 150 लागों को एक्स-रे की सुविधा और 50 लोगों को फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X