Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आईपीएस पीके अग्रवाल ने डीजीपी का कार्यभार संभाला

Updated on Tuesday, August 17, 2021 15:19 PM IST


चंडीगढ़,16 अगस्त। वर्ष 1988 बैच के आईपीएस पीके अग्रवाल अब हरियाणा के पुलिस महानिदेशक होंगे। अग्रवाल ने प्रदेश के 32वें पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार भी संभाल लिया। उन्होंने मनोज यादव की जगह यह पद संभाला है। अब हरियाणा के निवर्तमान डीजीपी मनोज यादव की सेवाएं केद्र को सौंप दी जाएंगी।
यूपीएससी ने बीती 12 अगस्त की बैठक में तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल हरियाणा सरकार को भेजा था। जिसमें 1988 बैच के पीके अग्रवाल सबसे पहले नंबर पर थे। इस पैनल में दूसरे नंबर पर आईपीएस मोहम्मद अकील तथा तीसरे नंबर पर आईपीएस आरसी मिश्रा का नाम था।
हरियाणा सरकार ने रविवार की रात पीके अग्रवाल के नाम पर मोहर लगाते हुए उन्हें डीजीपी की कमान सौंप दी। अग्रवाल 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। डीजीपी पद पर उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा। मूल रूप से बिहार निवासी पी के अग्रवाल 2004 में पुलिस मेडल और 2015 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं।
डीजीपी नियुक्त होने के बाद सोमवार को पीके अगव्राल पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने उन्हें बैटन सौंपकर डीजीपी की कुर्सी पर बिठाया। इसके बाद पीके अग्रवाल ने पुलिस मुख्यालय में तैनात सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विभिन्न विंगों के केसों पर स्टेटस रिपोर्ट ली गई।
हरियाणा में दो साल से अधिक बतौर पुलिस महानिदेशक सेवाएं देने वाले आईपीएस मनोज यादव अब केंद्र में सेवाएं देंगे। हरियाणा में आने से पहले वह आईबी में थे। यादव का कार्यकाल यहां उतार-चढ़ाव वाला रहा है। गृहमंत्री अनिल विज के साथ उनके ज्यादा पटरी नहीं बैठी। दो साल पूरे होने के बाद जब सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दी तो गृहमंत्री उससे सहमत नहीं थे।
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष भी उनसे खफा थे। एक्सटेंशन मिलने के बावजूद करीब दो माह पहले मनोज यादव ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर उन्हें रिलीव करने और वापस केंद्र में भेजने का आग्रह किया था। यादव के आवेदन को स्वीकार करने के बाद प्रदेश में नए डीजीपी की तैनाती हुई है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X