Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर बोले...तिरंगे की भावना को जीवन में करें साकार

Updated on Monday, August 16, 2021 17:40 PM IST

-पूर्व डीजीपी ने सेक्टर-15 में किया ध्वजारोहण
गुरुग्राम। पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा देते हुए तिरंगे के सम्मान के प्रति देशवासियों को जागरूक करने को तिरंगा सेना का गठन किया है। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर सादर इंडिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने यहां सेक्टर-15 में ध्वजारोहण किया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि हमें तिरंगे की भावना को अपने जीवन में साकार करना चाहिए। तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह तिरंगा हमें इस बात का अहसास करवाता है कि हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक नागरिक हैं। यह तिरंगा हम भारतवासियों के आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगे के तीन विभिन्न रंगों और उसमें बने चक्र के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संविधान समिति द्वारा 22 जुलाई 1947 को इसके प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस प्रकार से भारतीय तिरंगे का जन्मदिवस 22 जुलाई 1947 है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदय सहित प्रधानमंत्री और देश के समस्त सांसदों से अनुरोध किया है कि वह 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अगले वर्ष से यह राष्ट्रीय पर्व संपूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा देते हुए देशवासियों का आवाहन किया कि वे हर घर में तिरंगा फहराने का कार्य करें। शील मधुर ने बताया कि उन्होंने हर-हर तिरंगा था घर-घर तिरंगा के नारे को साकार करने के लिए तिरंगा सेना का गठन किया है, जो देशवासियों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरुक करने का कार्य करेगी। यही नहीं यह तिरंगा सेना तिरंगे की भावना के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण के लिए अर्थात खुशहाल भारत के निर्माण और हर हाथ को रोजगार योजना को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X