Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

75वां स्वतंत्रता दिवस गुरूग्राम में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

Updated on Sunday, August 15, 2021 17:54 PM IST

 चंडीगढ़, 15 अगस्त। 75वां स्वतंत्रता दिवस गुरूग्राम में देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि थे जिन्होंने समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले सर्वप्रथम गुरूग्राम के सिविल लाईन्स क्षेत्र में स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र चढाकर देश की आजादी आंदोलन तथा बाद में सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणो का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी जाने-अनजाने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरूग्राम के  ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में राज्यपाल ने देश की आजादी आंदोलन के वीरों और देशभक्तों को याद किया तथा सभी वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत की आजादी के अमृत महोत्सव को इस वर्ष और ज्यादा हर्ष व उल्लास से मनाएं ताकि हर देशवासी के मन में और अधिक राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्र के निर्माण के लिए पूरे जी जान से कार्य करने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया और कहा कि इससे हमारे वीर शहीदों के सपने साकार होंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा में हरियाणा के बहुमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस प्रदेश ने प्रगति के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इससे पूरे राष्ट्र को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
राज्यपाल ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में जहां एक ओर कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाई गई नई योजनाओं का उल्लेख किया वहीं उन्होंने आज के आधुनिक युग के लिए सबसे अहम जरूरत बिजली की उपलब्धता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज पर्याप्त बिजली उपलब्ध है, कृषि गतिविधियों को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिए किसानों को सस्ती दरों पर बिजली दी जा रही है। 
 यहीं नहीं किसी भी संकट या आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई है जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। राज्यपाल ने प्रदेश में ‘ई गर्वनेंस से गुड गर्वनेंस‘ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आई है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को अंतोदय सरल योजना के लिए डिजीटल इंडिया अवार्ड 2020 मिला है। 
इस अवसर पर गुड़गांव के विधायक सुधीर सिंगला, सोहना के विधायक संजय सिंह, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, मेयर मधु आजाद, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, उपायुक्त डा. यश गर्ग, पुलिस आयुक्त के के राव, भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक, हरियाणा डेयरी विकास निगम के पूर्व चेयरमैन जी एल शर्मा, अधिवक्ता अत्तर सिंह संधु सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X