Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आजादी दिवस पर पंजाब में धमाके की साजिश बेनकाब

Updated on Monday, August 09, 2021 22:08 PM IST

चंडीगढ़। पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है। पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन से आरडीएक्स से भरा एक टिफिन बम फैंका गया है। जिसकी मदद से 15 अगस्त को पंजाब में बड़ी वारदात किए जाने की योजना थी। सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा बम व अन्य हथियार गिराए जाने की घटना के बाद राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सर्च आप्रेशन चलाने के निर्देश जारी किए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च आप्रेशन के दौरान बीएसएफ की भी मदद ली जा रही है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमृतसर के गांव डोलेके-लोपोके से टिफिऩ बॉक्स बरामद किया गया है। जिसको इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के तौर पर तैयार किया गया था। टिफिन बम के अलावा पांच हैंड ग्रेनेड और नपौ एमएम पिस्तौल के 100 रौंद बरामद होने के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिनकर गुप्ता ने बताया कि डालेके, बचीविंड और सहोहरा गांव के क्षेत्र में ड्रोन गतिविधियों संबंधी जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अमृतसर ग्रामीण गुलनीत सिंह के नेतृत्व में शनिवार और रविवार के बीच की रात को इन गांवों के आसपास सर्च आप्रेशन चलाया गया।
तलाशी मुहिम के दौरान पुलिस की टीम द्वारा बच्चों का टिफिऩ जिस पर ’मिनियन्ज़’ कार्टून की तस्वीर बनी हुई थी और अन्य गोला बारूद बरामद किया गया, जिनको बहुत ही बारीकी और ध्यान से पैक करके रखा गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता लगा है कि यह बैग सरहद पार से आए ड्रोन के द्वारा पहुँचाया गया था।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने बैग को अपने कब्ज़े में ले लिया और फिर नेशनल सिक्योरिटी गाड्र्ज़ (एनएसजी) की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने टिफिन बॉक्स जिसको एक बम के तौर पर तैयार किया गया था, में दो-तीन किलोग्राम आर.डी.एक्स. की मौजूदगी की पुष्टि की है।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि आर.डी.एक्स. को टिफिन बॉक्स में इतने आधुनिक ढंग से रखा गया था कि इसमें कार्यशीलता के लिए स्विच, चुंबक और सप्रिंग समेत तीन अलग-अलग पुर्जे लगाए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंधी अगली जाँच जारी है।
इस संबंध में मामला दर्ज करके पुलिस की अलग-अलग टीमों को जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X