Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मोहाली में छात्र नेता को दिन दहाड़े गोलियों से भूना

Updated on Saturday, August 07, 2021 23:20 PM IST


चंडीगढ़। चंडीगढ़ के निकट मोहाली में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने युवा अकाली नेता एवं पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र नेता को गोलियों से भून दिया। छात्र नेता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन से चार हो सकती है। पुलिस अलग-अलग पहलूओं को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की सुबह पंजाब के युवा अकाली नेता विक्की मिड्डू खेड़ा मोहाली के सैक्टर-71 में थे।
विक्की मटौर में एक प्रॉपर्टी डीलर के पास आया था। विक्की के पास अपना रिवाल्वर था। लेकिन रिवाल्वर उसकी फा‘र्यूनर में रह गया था।
वह जब कार में सवार होकर जाने लगे तभी पार्किंग में खड़ी एक कार से दो नकाबपोश नौजवान उतरे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मिड्डू खेड़ा ने बचने की बहुत कोशिश की। वे मौके से भागा भी लेकिन चार हमलावरों ने करीब आधा किलोमीटर दौड़ा कर उसको गोलियों से भून दिया। मटौर मार्केट से करीब आधा किलोमीटर दूर कम्यूनिटी सेंटर के बाहर आरोपितों ने विक्की पर गोलियां दागी। हमलावर आई-20 कार में आए थे।
मिड्डू खेड़ा को छह से सात गोलियां लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपितों ने विक्की पर एक के बाद एक 15 से 16 फायर किए। विक्की अकाली नेता अजय मिड्डू खेड़ा का भाई था। विक्की मिड्डू खेड़ा की पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट राजनीति के दौरान अ‘छी पकड़ रही है। मिड्डू खेड़ा शिरोमणि अकाली दल की युवा पार्टी सोई से चुनाव लड़ चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला कॉलेज राजनीति में पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
मटौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों तथा दोस्तों से भी बातचीत की जा रही है। पुलिस अलग-अलग पहलूओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X