Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस ने वीर- शहीदों के इतिहास को छुपाने का किया पाप: धनखड़

Updated on Saturday, August 07, 2021 23:17 PM IST




 जगाधरी, 6 अगस्त । कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन के दौरान मां भारती के वीर शहीदों की शहादत के गौरवशाली इतिहास को छुपाने का पाप किया है। आज मुझे जगाधरी की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में बहुत वेदना के साथ यह कहते हुए दुख होता है कि कांग्रेस द्वारा आजाद हिंद फौज की वीरता के इतिहास और महत्वपूर्ण तारीखों को भी छुपाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने जगाधरी में आयोजित शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने भारत माता के जयकारों के साथ शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में पहुंचे हजारों देशभक्तों का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा शक्ति तिरंगे लिए भागीदार बनी। कई किलोमीटर तक तिरंगे ही तिरंगे ही नजर आए।
      धनखड़ ने कहा कि प्रदेश भाजपा आजादी के आंदोलन से लेकर अभी तक मां भारती के वो वीर सपूत, जो तिरंगे के लिए जिए, तिरंगे के लिए शहीद हुए,जिन्होंने तिरंगे की आन -बान- शान के लिए अपना सर्वोच्य बलिदान दिया, उन वीरों की शहादत को सम्मान और अमर  करने के लिए तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कितने युवा जानते है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 30 दिसंबर 1943 को अंग्रेजों से अंडेमान निकोबार को आजाद कराकर पोर्ट ब्लेयर के जिमखाना क्लब में तिरंगा फहराया।  इसी तरह आजादी के आंदोलन के दौरान हुए अनेक बलिदानों और वीरों की शहादत को छुपाया गया। धनखड़ ने कहा कि आजादी के आंदोलन तथा आजादी के बाद 1962 में चीन, 1965 व 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में हमारे शहीद वीरों को उचित सम्मान तक नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने एक ही परिवार को सारा श्रेय देने का काम किया। कांग्रेस ने अपने मनमाफिक इतिहास लिखा। देश में कोई भी संस्थान बने, भवन बने, एयरपोर्ट बने, खेल स्टेडियम बने बस एक की परिवार के नाम होता था। अब देश में राष्ट्रभक्ति मोदी की सरकार है।  
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X