Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

तिरंगा यात्रा के बहाने आठ माह बाद फील्ड में होगी सरकार

Updated on Sunday, August 01, 2021 22:07 PM IST





चंडीगढ़। पिछले करीब आठ माह से चल रहे किसान आंदोलन के चलते अपने घरों व दफ्तरों तक सिमटी मनोहर सरकार अब तिरंगा यात्रा के बहाने फील्ड में दिखाई देगी। जिसकी शुरूआत रविवार से हो गई है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को लोहारू विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की।
यह यात्रा आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेश के अन्य कैबिनेट मंत्री भी इस यात्रा में शामिल होकर जनता से रूबरू होंगे। इस यात्रा के दौरान भाजपा के नेता एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च के अलावा साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर यात्रा भी निकालेंगे। आठ माह से चल रहे किसान आंदोलन के बीच सरकार का यह पहला बड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गठबंधन सरकार के मंत्रियों, विधायकों व नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध किया जा रहा है। कई बार टकराव भी हो चुका है। किसान आंदोलन के अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से भी मंत्रियों-विधायकों के कार्यक्रम रुके हुए थे।
अब भाजपा के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और आंदोलनकारी किसान इनका विरोध भी नहीं कर सकेंगे। रविवार को भिवानी में तिरंगा यात्रा शुरू करते हुए भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा शक्ति में देश भक्ति का जोश,जज्बा और जुनून पैदा करना है। तिरंगा हाथ में उठाए बगैर, शहीदों के सम्मान के बगैर हम युवा शक्ति को देश भक्ति नहीं सिखा सकते। आज का दिन क्षेत्र के शहीदों को नमन करने का है। शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके प्रति भाव अर्पित करने का है। शहीदों के सम्मान में 15 अगस्त तक प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।
लोहारू विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने कहा कि तिरंगे के सम्मान के  लिए हमारे असंख्यक पूर्वजों ने कुर्बानियां दी हैं, जेलों में कठोर यातनाएं सही है, विदेशी शासकों की अमानवीय क्रूरता झेली है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके लिए देश व शहीदों का सम्मान पहले और पार्टी बाद में। दलाल ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ने दिखा दिया है कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लोग अपने शहीदों के प्रति अपार सम्मान और भाव रखते हैं। इस यात्रा में भाजपा के कई विधायक व नेता शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X