Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री की योजनाओं को जल्द करेंगे लागू:मनोहर लाल

Updated on Thursday, July 29, 2021 22:28 PM IST

 
चंडीगढ़, 29 जुलाई। देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा क्षेत्र के लिए विभिन्न नई पहलों का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। 
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विद्या प्रवेश, भारतीय सांकेतिक भाषा एक विषय, निष्ठा 2.0 का शुभारंभ किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) भी लांच किया जो उच्च शिक्षा में छात्रों के लिए प्रवेश और निकासी विकल्प, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग कार्यक्रम और उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए दिशानिर्देश प्रदान करेगा। 
उन्होंने कहा कि यह नई शिक्षा नीति 21वीं सदी की जरूरतों के अनुकूल है। आज शुरू की गई नई पहलें भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल के समय में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व समझ में आया है और शिक्षा का तरीका बदला है। 
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरुआत की गई नई पहलों का राज्य में त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि हरियाणा वर्ष 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर सके। 
इस मौके पर हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन बी.के.कुठियाला, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस.ढेसी, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  महावीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा जे.गणेशन, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X