Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कलायत की विकास परियोजनाओं में आएगी तेजी

Updated on Wednesday, July 21, 2021 22:55 PM IST

 
चंडीगढ। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की अगुवाई में कलायत नगर पालिका की नवर्निवाचित भाजपा समर्थित चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक एवं उनकी पूरी टीम ने चंडीगढ पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद लिया। इससे गदगद हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कलायत हलके के शहरी इलाके के लिए पालिकाओं के विकास की घोषणा अनुरूप 10 करोड 20 लाख रूपए तथा ग्रामीण आंचल के लिए भी करोडों रूपए के विकास परियोजनाओं में तेजी लाने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री आवास पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने हाल ही में कलायत नगर पालिका के प्रधान पद के चुनाव में सर्वसम्मति से विजेता रही शशिबाला कौशिक, वाइस चेयरपर्सन पूजा धीमान एवं समर्थक पार्षदों सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करवाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी कलायत पालिका की नई टीम को शुभकामनाएं दी। इसके बाद एक घंटे तक चली बैठक में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष इलाके में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सांझा की तथा हलके के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करवाने का अनुरोध किया। 
पालिका एवं पंचायत चुनाव से ठीक पहले मिली इस खुशी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल गदगद नजर आए। उन्होंने कलायत एवं राजौंद नगर पालिका क्षेत्र में शीघ्र अपनी घोषणा अनुरूप  10 करोड 20 लाख रूपए की राशि के विकास कार्यों को शीघ्र करवाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई टीम को पालिका क्षेत्र में आय के साधन बढाने के लिए मिलकर काम करने का मूल मंत्र दिया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर उनका नजरिया सबका साथ-सबका विकास की नीति पर आधारित है। इसलिए हम सब मिलकर आमजन की सुविधाओं को निरंतर वृद्धि करने का संकल्प लेंगे, तो बेहतर परिणाम आएंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया और कहा कि उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन का परिणाम है कि क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास परियोजनाओं को सिरे चढाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विश्वास दिलाया कि कलायत पालिका इलाके में आमजन की सुविधाओं को बढाने के लिए सुनियोजित तरीके से काम किए जाएंगे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X