Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भाजपा के निर्देश पर हुड्डा बनाएंगे नई पार्टी:तंवर

Updated on Friday, July 09, 2021 16:22 PM IST

 चंडीगढ़। अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा के निर्देश पर हुड्डा बहुत जल्द नई पार्टी का गठन करेंगे।

अशोक तंवर बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह को कभी केंद्र में मंत्री नहीं बनने देने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर बृजेंद्र सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनने दिया। केंद्र ने मंत्रिमंडल विस्तार के समय हरियाणा में बढ़ोतरी की बजाए कटौती की है।
तंवर ने हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रोहतक लैंड डील को पूर्व सीएम के संबंध में सराहनीय फैसला किया है लेकिन इस पूरे मामले में भाजपा कटघरे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वर्ष 2014 में भाजपा को उस समय के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ वोट दी थी लेकिन सात साल बाद भी भाजपा ने दस साल राज करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे लोग आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।
हरियाणा कांग्रेस में मचे घमासान पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि कुछ लोग अनुशासनहीनता को अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानते हैं। यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे तो कुमारी सैलजा ने कभी उनका साथ नहीं दिया इसके बावजूद उनका मानना है कि सैलजा पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें नहीं बदला जाएगा। इस अवसर पर मोर्चे के वरिष्ठ नेता पवन वालिया, नरेश मग्गू, संजीव चौधरी, जेडी सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X