Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

तिरंगा यात्रा के बहाने फील्ड में उतरेगी मनोहर सरकार

Updated on Thursday, July 08, 2021 14:09 PM IST


 
 
चंडीगढ़, 7 जुलाई। पिछले करीब आठ माह से किसान आंदोलन के चलते फील्ड में उतरने से गुरेज कर रही मनोहर सरकार ने जनता के बीच जाने के लिए नया कार्यक्रम तैयार कर लिया है। भाजपा के सभी नेता, विधायक और मंत्री अगस्त माह के पहले पखवाड़े के दौरान प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस यात्रा के दौरान भाजपा के नेता एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च के अलावा साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर यात्रा भी निकालेंगे। आठ माह से चल रहे किसान आंदोलन के बीच सरकार का यह पहला बड़ा आयोजन होगा। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कृष्णपाल गुर्जर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े। 
बैठक में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। एक पखवाड़े में प्रदेश के सभी नब्बे विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का निर्णय लिया है। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री व वरिष्ठ नेता करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गठबंधन सरकार के मंत्रियों, विधायकों व नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध किया जा रहा है। कई बार टकराव भी हो चुका है। किसान आंदोलन के अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से भी मंत्रियों-विधायकों के कार्यक्रम रुके हुए थे। विभिन्न जिलों में मंत्रियों द्वारा ग्रीवेंस कमेटी की बैठकें भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही थी। अब तिरंगा यात्रा के बहाने गठबंधन सरकार सडक़ों पर नजऱ आएगी।
तिरंगा यात्रा में आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। सरकार के इस कदम को किसानों के विरोध को कम करने से भी जोडक़र देखा जा रहा है। सरकार यह मानकर चल रही है कि तिरंगा यात्रा का विरोध किसान नहीं करेंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के अलावा पार्टी के सभी सांसद तथा जिला अध्यक्ष भी जुड़े। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री - एडवोकेट वेदपाल, मोहन लाल बड़ौली व डॉ़ पवन सैनी भी मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X